Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप
    झारखंड

    JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read42
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य की बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार और उसकी जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    मरांडी ने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद सरकार और CID छात्रों कुणाल प्रताप और प्रकाश पोद्दार को डराने-धमकाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि CID द्वारा इन छात्रों को नोटिस भेजना सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार छिपाने का प्रयास है।

    मरांडी ने यह भी कहा कि नेपाल में पेपर पढ़ने गए 28 छात्रों में से 10 सफल हुए, लेकिन CID ने उनमें से केवल एक को ही आरोपी बनाया। उन्होंने सवाल किया कि बाकी नौ सफल छात्रों को क्यों नहीं पकड़ा गया। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट में यह उठाया कि मनीष और दीपिका के बयान पर अधिकारी संतोष मस्ताना को जेल भेजा गया, जबकि ये दोनों छात्र खुद परीक्षा में सफल हैं और कोर्ट में इंटरवेनर भी बने हुए हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने CID की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या CCTV फुटेज, कॉल डंप और नेपाल के होटलों की फिजिकल जांच सही ढंग से की गई है।

    मरांडी ने कहा, “युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिशें कभी सफल नहीं हुईं। झारखंड के युवा अब जाग चुके हैं और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने को तैयार हैं।” उन्होंने CID अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष जांच करें, ताकि भविष्य में हाईकोर्ट से CBI जांच का आदेश आने पर उनके दामन पर दाग न लगे।

    झारखंड सरकार की तानाशाही का एक और उदाहरण:

    राज्य की बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में माननीय झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

    परंतु चौंकाने वाली बात यह है कि जब यह मामला न्यायालय के अधीन है, तब भी झारखंड सरकार… pic.twitter.com/CXuUipqFus

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) November 5, 2025

     

    CID जांच JSSC CGL छात्रों के अधिकार झारखंड हाईकोर्ट न्याय और निष्पक्षता न्यायालय परीक्षा घोटाला पेपर लीक बाबूलाल मरांडी भ्रष्टाचार युवाओं की आवाज हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल
    Next Article जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.