Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा, अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read486
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपहरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : पुलिस ने दो अलग-अलग अपहरण की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर जिला अपराधी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अपहृत दो युवकों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

    बुधवार को एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 3 नवंबर को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से आरिफ अंसारी और इकराम अंसारी नामक दो युवकों के अपहरण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी सेल की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस कर लगातार छापेमारी की गई और आखिरकार सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसपी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और धनबाद जिलों में सक्रिय था। यह गिरोह मुख्य रूप से साइबर फ्रॉड करने वालों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करता और फिरौती के रूप में लाखों रुपये वसूलता था। कभी-कभी ये अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर भी वारदात को अंजाम देते थे।

    गिरफ्तार अपराधियों में आजाद अंसारी उर्फ नुनूवा (देवघर), मिस्टर अंसारी (गिरिडीह), समद अंसारी (कर्माटांड़), शिवलाल मरांडी (धर्मपुर) और अब्दुल हसीब (छायटांड, जामताड़ा) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

    एसपी ने बताया कि गिरोह में कुल 16 सदस्य शामिल थे, जिनमें पांच गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से गिरोह की कमर टूट चुकी है और बाकी फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    five criminals of inter-district gang arrested Jamtara kidnapping case solved अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार जामताड़ा में अपहरण कांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में बाबूलाल मरांडी ने सरकार और CID पर लगाए आरोप
    Next Article झारखंड में 22 प्रत्याशियों पर गिर सकती है गाज, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.