Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद पुलिस का कुख्यात प्रिंस खान पर शिकंजा, मनी लॉड्रिंग व हवाला में सक्रिय चार गुर्गे गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद पुलिस का कुख्यात प्रिंस खान पर शिकंजा, मनी लॉड्रिंग व हवाला में सक्रिय चार गुर्गे गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read33
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन हुए प्रिंस खान के ठिकानों पर रेड के बाद से पुलिस ने चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों का सीधा संबंध प्रिंस खान से है। गिरफ्तार आरोपियों में परवेज खान ,सैफ आलम,तौशिफ आलम ,इमित्याज अली शामिल है। उक्त जानकारी धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी अवैध मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके पास से 17,34,900 रुपए नगद, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं, एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रिंस खान के लिए ‘स्लीपर सेल’ के तौर पर काम कर रहे थे। वे धन के लेनदेन, जमीन पर कब्जा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में उसकी मदद करते थे।

    प्रिंस खान के 11 ठिकानों पर पुलिस ने किया था रेड

    एसएसपी ने कहा कि बीते दिन प्रिंस खान के कुल 11 ठिकानों पर धनबाद पुलिस की अलग-अलग टीम ने रेड किया था। इस दौरान पुलिस ने उनके ठिकानों से एक पिस्टल, 47 जिन्दा कारतुस ,17 लाख 34 हजार 9 सौ नगदी ,70 जमीन के डीड, बैंक खाते और मोबाईल फोन जप्त किया गया है । पुछताछ में एक सौ से अधिक लोगों के नाम भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसमें ज्यादातर कारोबारी वर्ग से जुड़े लोग भी हैं जो आज भी भय से प्रिंस खान को पैसे देते हैं ।

    जमीन के धंधे में प्रिंस खान लगाता है पैसा

    प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में यह बातें भी कहा कि धनबाद पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पकड़े गये अपराधियों के द्वारा उगाही की रकम को यूएसडीटी के माध्यम से प्रिंस खान को भेजने के साथ साथ जमीन खरीद बिक्री में भी पैसों का इस्तेमाल किया जाता था । इससे पूर्व उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीम ने 60 पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी अभियान चलाया। मंगलवार तड़के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर और आसपास के कई ठिकानों पर तलाशी ली गई थी।

    arresting four operatives involved in money laundering and hawala racketeering. Dhanbad police tighten the noose on notorious Prince Khan Police raided 11 locations of Prince Khan. Prince Khan invests money in the land business जमीन के धंधे में प्रिंस खान लगाता है पैसा धनबाद पुलिस का कुख्यात प्रिंस खान पर शिकंजा प्रिंस खान के 11 ठिकानों पर पुलिस ने किया था रेड मनी लॉड्रिंग व हवाला में सक्रिय चार गुर्गे गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास घेराव की घोषणा पर प्रशासन अलर्ट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
    Next Article बोकारो में हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.