Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक
    ट्रेंडिंग

    पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्ट्रॉन्ग रूम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के ए.एन. कॉलेज में विधानसभा चुनाव के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से EVM और VVPAT मशीनें यहां लाई जाएंगी। इसे देखते हुए बुधवार शाम 5:30 बजे से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है, जो यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगा।

    पुलिस ने बताया कि इस दौरान केवल एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। बाकी सभी सामान्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

    मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं

    • बोरिंग रोड में मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग होते हुए ए.एन. कॉलेज से पानी टंकी मोड़ तक सभी सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
    • बोरिंग रोड चौराहा से तपस्या मोड़ और ए.एन. कॉलेज की दिशा में वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
    • सामान्य वाहन बेली रोड-बोरिंग कैनाल रोड-राजापुर पुल के रास्ते से जा सकते हैं।
    • कुर्जी मोड़ से आने वाले वाहनों को पाटलीपुत्रा गोलंबर तक जाने की अनुमति होगी, आगे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

    EVM/VVPAT लाने के लिए निर्धारित मार्ग

    विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों जैसे मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, मसौढ़ी, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, दानापुर, मनेर, पालीगंज, बिक्रम और फुलवारी से आने वाले वाहनों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं। ये सभी वाहन ए.एन. कॉलेज के मुख्य गेट तक उन्हीं मार्गों से पहुंचेंगे।

    पार्किंग व्यवस्था

    EVM/VVPAT मशीनें उतारने के बाद वाहन पानी टंकी मोड़ से अटल पथ या पाटलीपुत्रा गोलंबर की ओर निकल जाएंगे। वाहनों की पार्किंग पानी टंकी मोड़ के पास अटल पथ की सर्विस लेन या पाटलीपुत्रा सहयोग अस्पताल के सामने खाली मैदान में कराई जाएगी।

    पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बताए गए मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित इलाकों में न जाएं, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

     

     

    EVM VVPAT अटल पथ एएन कॉलेज ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक रूट बदलाव पटना पटना ट्रैफिक अपडेट बिहार चुनाव बोरिंग रोड विधानसभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था स्ट्रॉन्ग रूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बनवाए वर्ल्ड कप टैटू
    Next Article गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास घेराव की घोषणा पर प्रशासन अलर्ट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.