Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»HC के फैसले के खिलाफ हेमंत सोरेन ने SC में दी चुनौती, 1 अप्रैल को होगी सुनवाई
    कोर्ट की खबरें

    HC के फैसले के खिलाफ हेमंत सोरेन ने SC में दी चुनौती, 1 अप्रैल को होगी सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार करने के हाई कोर्ट के फैसले को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जिसकी सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. सुनवाई के लिए मामला जस्टिस सूर्यकांत द्विवेती और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अदालत में सूचीबद्ध किया गया है.

    बताते चलें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने 23 फरवरी से शुरू और 2 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने देने की झारखंड हाई कोर्ट से अनुमति मांगी थी. हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

    इससे पहले रांची की एक विशेष अदालत ने 22 फरवरी, 2024 को को विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. हालांकि, हाई कोर्ट ने इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दे दी थी.

    गौरतलब हो, ED ने 10 समन के बाद हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद उन्होंने सरकार की कमान चंपाई सोरेन को सौंप दी थी. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हेमंत विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे लेकिन बजट सत्र में शामिल होने पर ईडी ने रोक लगा दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन निराशा ही हाथ लगी थी. अब हाई कोर्ट के आदेश को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

    इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पथराव अतीत की बात, अब यह प्रगतिशील राज्य : अमित शाह  

    #Jharkhand News Assembly Session City News Current News Daily News Former CM Hemant Soren High Court jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Supreme Court Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विधानसभा सत्र सिटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट स्थानीय खबर हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में पथराव अतीत की बात, अब यह प्रगतिशील राज्य : अमित शाह  
    Next Article राहुल शर्मा हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के अवैध संबंध के कारण हुई थी हत्या

    Related Posts

    क्राइम

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026
    कोर्ट की खबरें

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026
    Latest Posts

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.