Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘आप’ का आज बड़ा विरोध प्रदर्शन, कल फूकेंगे PM का पुतला
    ट्रेंडिंग

    ‘आप’ का आज बड़ा विरोध प्रदर्शन, कल फूकेंगे PM का पुतला

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ के कार्यकर्ता आज बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं. 23 मार्च 2024 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, इंडिया गठबंधन के नेता सभी शहीदी पार्क पहुंचेंगे और इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने ऐलान किया है कि 24 मार्च को दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे.

    इस साल होली नहीं मनाएगी ‘आप’, 26 को पीएम आवास का घेराव

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उनकी पार्टी होली नहीं मनाएगी. उन्होंने बताया कि 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

    केजरीवाल ने गिरफ्तारी के समय पर उठाया सवाल

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पक्षपात और आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ईडी को अपना मुखौटा हटाना चाहिए और बताए कि आखिर वह किस का प्रतिनिधित्व कर रही है.

    ईडी की ओर से रिमांड की मांग का विरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एजेंसी को लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्हें क्यों गिरफ्तार करना पड़ा, जब उनके खिलाफ पर्याप्त सामग्री थी. केजरीवाल के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष तर्क रखा कि वे कहते हैं कि उनके पास मेरे खिलाफ सारी सामग्री थी तो फिर आचार संहिता लागू होने तक इंतजार क्यों किया? क्या आप इसका इंतजार कर रहे थे? एक राजनेता को चुनाव में भाग लेने का अधिकार है.

    इसे भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई, आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी करने पहुंची टीम

    Aap City News CM Arvind Kejriwal Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Protest Today's News आज की खबर आप करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विरोध प्रदर्शन सिटी न्यूज सीएम अरविंद केजरीवाल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफांसी पर लटकने से पूर्व उत्तम यादव को रांची पुलिस ने उठाया, भगत सिंह की प्रतिमा न लगने से आक्रोश में पूरा संगठन
    Next Article महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी, कैश फॉर क्वेरी से जुड़ा है मामला

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.