Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    NEET-UG 2026 से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर सामने आई खबरों पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जताई है. CJI ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर कोई औपचारिक रिट याचिका दाखिल ही नहीं हुई थी. ऐसे में यह कहना कि उन्होंने किसी याचिका को सुनने या सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, गलत है.

    CJI सूर्यकांत ने कहा कि पिछले दो दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही है कि एक मामला सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुआ था और मुख्य न्यायाधीश ने उसे सूचीबद्ध करने से मना कर दिया. उन्होंने ऐसी रिपोर्टिंग को गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह बताया.

    दरअसल, NEET-UG 2026 में कथित पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और NTA में सुधार जैसी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन चल रहा था. प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे. 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हुआ.

    प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर कथित ज्यादती और सख्ती के आरोप लगाए गए. इसी कार्रवाई के खिलाफ न्यायिक हस्तक्षेप की मांग उठी और मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने मौखिक तौर पर रखा गया.

    मीडिया में चली ‘सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार’ की खबर

    22 जुलाई को इस मामले का सुप्रीम कोर्ट में उल्लेख किया गया. इसके बाद मीडिया के एक हिस्से में खबर चली कि पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की तत्काल सुनवाई या लिस्टिंग से इनकार कर दिया.

    कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो अदालत के सामने रखने की बात कही थी. इस पर CJI की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है.

    इसके बाद खबरों का मुख्य नैरेटिव यही रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने NEET छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया.

    एक पन्ना भी नहीं हुआ था दाखिल

    अब CJI सूर्यकांत ने इसी रिपोर्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने साफ कहा कि उस समय सुप्रीम कोर्ट में कोई औपचारिक रिट याचिका दाखिल नहीं हुई थी. उनके मुताबिक, सिर्फ एक लेटर रिप्रेजेंटेशन का उल्लेख किया गया था.

    CJI ने कहा, “सुबह 10 बजे तक एक भी पन्ना दाखिल नहीं हुआ था. यह सिर्फ एक रिप्रेजेंटेशन था. मैं उस रिप्रेजेंटेशन को रिट याचिका कैसे मान सकता हूं? और लोग इस तरह गैर-जिम्मेदाराना तरीके से रिपोर्टिंग शुरू कर देते हैं.”

    CJI का कहना है कि जब अदालत के सामने कोई औपचारिक याचिका थी ही नहीं, तो यह कहना सही नहीं है कि उन्होंने किसी याचिका की सुनवाई या उसे सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया.

    Also Read : शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    CJI सूर्यकांत NEET UG 2026 परीक्षा व्यवस्था और NTA पेपर लीक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी
    Next Article झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.