Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रांची नगर निगम का प्लान, गर्मी में 350 ड्राई जोन इलाके में टैंकर से करेगा पानी सप्लाई
    ट्रेंडिंग

    रांची नगर निगम का प्लान, गर्मी में 350 ड्राई जोन इलाके में टैंकर से करेगा पानी सप्लाई

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : गर्मी की दस्तक के साथ ही राजधानी के कई इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया है. वहीं इस बार 350 से अधिक इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. जिससे कि लोगों को अपने घरों के पास ही पानी उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं जरूरत पड़ने पर सप्लाई का रोटेशन बढ़ाने की योजना तैयार की गई है.

    कई इलाकों में पानी की किल्लत

    अभी मार्च आधा बीता है और राजधानी का तापमान जलाने वाला हो गया है. सुबह से ही तेज धूप का एहसास हो रहा है. बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. वहीं कई इलाके में जल संकट की समस्या भी शुरू हो गई है. लोग पानी को लेकर परेशान है. बता दें कि पिछली बार नगर निगम ने 312 इलाकों को ड्राई जोन चिन्हित किया था. बता दें कि हर साल गर्मी में जल संकट की समस्या को देखते हुए नगर निगम जलापूर्ति की अतिरिक्त व्यवस्था करता है. इसके बावजूद जरूरतमंद लोगों को पानी के लिए हर दिन संघर्ष करना पड़ता है.

    4 इलाके ड्राई जोन घोषित

    नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल निगम के पास नए पुराने मिलाकर 75 पानी टैंकर है. निगम क्षेत्र में लगे करीब 2500 हैंडपंपों की दोबारा जांच के आदेश दिये गये हैं. इसके अलावा निगम क्षेत्र में लगे 1800 मोटरों की मरम्मत का भी निर्देश दिया गया है. एक अधिकारी की माने तो 53 वार्डों में चार इलाके तो ड्राई जोन घोषित है. डोरंडा, हरमू, मधुकम, कांके में तो पानी का लेवल नीचे जा चुका है. बोरिंग से पानी कभी आ रहा है तो कभी नहीं. ऐसे में इसा बार भी हर इलाके में पानी पहुंचाना निगम के लिए चुनौती साबित होगा.

    इसे भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

    इसे भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह आज, 76 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
    Next Article जन्म के बाद वार्मर में बच्चे की मौत, सिविल सर्जन ने गठित की 8 सदस्यीय जांच कमिटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026
    चाईबासा

    ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

    June 12, 2026
    Latest Posts

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

    June 12, 2026

    प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

    June 12, 2026

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.