Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 3:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, बोले-जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा
    जामताड़ा

    झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, बोले-जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत गिरफ्तार करने के विरोध में न्याय मार्च निकाली गई. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसके विरोध में पूरे झारखंड प्रदेश में झारखंडियों में गुस्सा एवं आक्रोश है. पूरे झारखंड प्रदेश में जगह-जगह पर इस अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा निकाला जा रहा है. मंगलवार को जामताड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा न्याय यात्रा निकाला गया. ये न्याय यात्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय दुमका रोड से निकलकर बाजार रोड होते हुए सुभाष चौक, कोर्ट मोड़ पहुंचकर वापस सुभाष चौक, टॉवर चौक, स्टेशन रोड, इंदिरा चौक होते हुए यज्ञ मैदान जामताड़ा में यह आक्रोश रैली एवं न्याय यात्रा को समाप्त किया गया.

    न्याय यात्रा में कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार एवं मोदी के विरोध और हेमंत सोरेन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए जा रहे थे. जिसमें जब-जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है, भाजपा सरकार हाय हाय, नरेंद्र मोदी हाय हाय, वीर शिबू जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा, हेमंत सोरेन मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना के नारे लगाए जा रहे थे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है. जिन राज्यों में लोगों ने भाजपा को ठुकरा दिया और भाजपा की सरकार नहीं बन पाई वहां केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार को प्रताड़ित करने का काम किया है. हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कई विकास कार्य किए गए लेकिन भाजपा ने हमेशा उनके राह में रोड़ा डालने का काम किया व विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का काम किया. एक साजिश के तहत उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित करने का काम बीजेपी के इशारे पर हो रहा है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष देविसन हांसदा ने कहा कि षड्यंत्र के तहत एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जाली दस्तावेज बनाकर जेल में डाला गया है. आदिवासी समाज इसका बदला चुनाव में लेगा.

    मौके पर 15 सूत्री सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, जिला प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा, सकेश सिंह, आन्दोलन कारी मनोरथ मरांडी,नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, प्रखंड अध्यक्ष देबीसन हांसदा, चंचल राय, मुखतार अंसारी, रहीम अंसारी, विजय राऊत, मन्नान अंसारी, इमरान अंसारी, जीतन हांसदा, जमाल अंसारी, नंदगोपाल सिंह, आबेदीन अंसारी, जगत गोस्वामी, अनिल मुर्मू, रघुनाथ गोस्वामी, सब्बीर अंसारी, कमल टुडू, कन्हैया भैया, वकील सिंह, दिनेश मुर्मू, पोरेश, कमल यादव, बोड़ो सोरेन सहित सैकड़ो पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: चेक बाउंस मामला : अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर का 5 मार्च को दर्ज होगा बयान, कोर्ट ने दिया निर्देश

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम की संकल्प सभा में बोले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बीजेपी के लोग बहाते हैं घड़ियाली आंसू
    Next Article प्रधानमंत्री के धनबाद आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर, नेता-कार्यकर्ता कर रहे मंथन  

    Related Posts

    झारखंड

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026
    झारखंड

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026
    Latest Posts

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026

    झारखंड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, TATA AIG से करार

    April 23, 2026

     एसआईआर पर सियासी घमासान: भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.