Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ॐ आकृति वाले विश्व के पहले मंदिर का उद्घाटन आज, एक ही जगह पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
    ट्रेंडिंग

    ॐ आकृति वाले विश्व के पहले मंदिर का उद्घाटन आज, एक ही जगह पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर : विश्व के इकलौते ॐ आकार वाले शिव मंदिर का आज उद्घाटन होने जा रहा है. राजस्थान के पाली जिले में इस मंदिर को 500 बिगा परिसर में बनाया गया है, जिसे पूरा होने में करीब 28 वर्ष का समय लगा है. मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी शामिल होने वाले हैं. इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस समारोह में देश भर से साधु-संत, अनुयायी व श्रद्धालु कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Om Ashram (@omashram_official)

    ओम की आकृति वाला शिव मंदिर क्या है जानें

    राजस्थान के पाली जिले में दुनिया का पहला ओम की आकृति वाला शिव मंदिर बनकर तैयार है. पाली के जाडन में साल 1995 से पहले ॐ आकार के योग मंदिर बनाने की शुरूआत की गई थी. 28 साल बाद यानि 10 फरवरी 2024 में इस मंदिर का लोकार्पण किया गया. आज 19 फरवरी को इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है. समारोह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और विशेष आकर्षण शामिल होंगे. मंदिर के उद्घाटन को लेकर मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

    शिव मंदिर की खासियतें जानें

    ॐ आकार का 4 मंजिला शिव मंदिर करीब 250 एकड़ में बनाया गया है. इस मंदिर में कुल 108 पिलर्स हैं. शिव नाम की 1008 प्रतिमाएं और 108 कक्ष बनाए गए है. शिव मंदिर के साथ ही यहां 7 ऋषियों की भी समाधि है. 135 फीट ऊंचा मंदिर का शिखर है जिसके सबसे ऊपर वाले हिस्से में शिवलिंग स्थापित है और इस पर ब्रह्मांड की आकृति उकेरी गई है. इस मंदिर के निर्माण का सपना श्री अलखपुरी सिद्धपीठ परंपरा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज ने देखा था. मंदिर को बनाने में धौलपुर के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थर इस्तेमाल किया गया है.

    12 ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

    ॐ आकार मंदिर में भगवान शिव की 1008 अलग अलग प्रतिमाओं को नाम सहित स्थापित किया गया. शिव मंदिर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप के दर्शन होंगे. साथ ही नंदी की विशाल प्रतिमा बनाई गई है. यहां सूर्य मंदिर भी है, जो अष्टखंड में बना है. शिव मंदिर चार खंडों में बंटा है. एक हिस्सा जमीन के अंदर बना है. जबकि तीन हिस्से जमीन के ऊपर हैं. बीचों-बीच स्वामी माधवानंद की समाधि है. समाधि के चारों तरफ सप्त ऋषियों की मूर्तियां हैं. ॐ के आकार का यह दुनिया का एकमात्र भव्य मंदिर है, जहां पहाड़ और तालाब भी कृत्रिम बनाए गए हैं.

    इसे भी पढ़ें: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास

    City News Current News Daily News inauguration Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Om Aakriti Shiv temple Today's News ॐ आकृति आज की खबर उद्घाटन करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शिव मंदिर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास
    Next Article भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह लोकसभा चुनाव से लेंगे राजनीति में एंट्री, सीट भी है तय  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.