Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास
    ट्रेंडिंग

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संभल : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया. पूजा के दौरान पीएम मोदी के एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी ओर आचार्य प्रमोद कृष्णम बैठे. बता दें कि पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, वे यहां कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह संभल पहुंचे. इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे.

    पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, “आज यूपी की धरती से भक्ति, भाव और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है. आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है. मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा. कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ कर चले गए हैं. आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे.

    आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती भी है. ये दिन इसलिए और भी पवित्र और प्रेरणादायक हो जाता है. आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं, अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं, ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है. मैं इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.

    भूमि पूजन के अनुष्ठान समाप्त होने के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, तो श्री कल्कि धाम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वागत भाषण में कहा- मैं श्री कल्कि धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं. 18 साल पहले देखे गए सनातन धर्म के सपने को पूरा करने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों संत यहां एकत्र हुए हैं. हमारे धर्मग्रंथों में लिखा है, जब-जब अधर्म और पाप अपने चरम पर पहुंचा, तब-तब अधर्मियों का नाश करने और धर्म की पुर्नस्थापना करने के लिए भगवान ने अवतार लिया.

    उन्होंने इस कार्यक्रम में आने और कल्कि धाम का शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. बता दें कि इस मंदिर को श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट बनवा रहा है,  जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने देश भर से 11000 से अधिक साधु-संत संभल पहुंचे हैं. कई धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंदिर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहे.

    मंदिर की संरचना

    बता दें कि श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा. इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे. इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा. सोमनाथ मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर भी बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से ही बना है. मंदिर के शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी. इसमें स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा. श्री कल्कि धाम मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे, जिनमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे.

    Country foundation stone laying johar live news Kalki Dham Narendra modi PM modi Prime Minister Sambhal Up कल्कि धाम जोहार लाइव न्यूज़ देश नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री यूपी शिलान्यास संभल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : हजारीबाग डीआईजी की टीम पर हमला, कोयला तस्करों ने दिया घटना को अंजाम
    Next Article ॐ आकृति वाले विश्व के पहले मंदिर का उद्घाटन आज, एक ही जगह पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.