Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बेंगलुरु के लोगों ने सालभर में 132 घंटे बिताये ट्रैफिक में, टेक सिटी बना दुनिया का छठा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर
    ट्रेंडिंग

    बेंगलुरु के लोगों ने सालभर में 132 घंटे बिताये ट्रैफिक में, टेक सिटी बना दुनिया का छठा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत का तकनीक और स्टार्ट अप राजधानी कहा जाने वाला शहर बेंगलुरु, दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में छठे नंबर पर है. डच लोकेशन टेक्नोलॉजी की विशेषज्ञ टॉम टॉम ने साल 2023 के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है. गौरतलब है कि साल 2022 में बेंगलुरु दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में दूसरे स्थान पर था. बीते साल बेंगलुरु में औसतन 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 29 मिनट का समय लगता था. रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में अब इसमें 28 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है.

    बेंगलुरु के लोगों के एक साल में 132 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद हुए

    बेंगलुरु में साल 2023 में ज्यादा भीड़ वाले समय में वाहनों की औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. इस तरह बेंगलुरु के लोगों ने एक साल में करीब 132 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद किए. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में लंदन दुनिया में सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर रहा. लंदन में औसतन स्पीड सिर्फ 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. लंदन के अलावा शीर्ष पांच भीड़भाड़ वाले शहरों में आयरलैंड के डबलिन (16 किलोमीटर प्रतिघंटा), कनाडा के टोरंटो (18 किलोमीटर प्रतिघंटा), इटली के मिलान (17 किलोमीटर प्रतिघंटा) और पेरु के लिमा (17 किलोमीटर प्रतिघंटा) शहर का स्थान रहा.

     दिल्ली और मुंबई को मिला ये स्थान

    टॉम टॉम की लिस्ट में दुनिया के सबसे भीड़भाड़ और खराब ट्रैफिक वाले शहरों में भारत का पुणे शहर सातवें स्थान पर है. पुणे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 27 मिनट 50 सेकेंड का समय लगता है और यहां औसतन स्पीड 19 किलोमीटर प्रतिघंटा है. पुणे के बाद बुखारेस्ट, मनीला और ब्रुसेल्स का नंबर आता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की राजधानी दिल्ली सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में 44वें स्थान पर है, जहां भीड़भाड़ वाले समय में औसतन स्पीड 24 किलोमीटर प्रतिघंटा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को इस सूची में दुनियाभर में 54वां स्थान मिला है.

    बेगलुरु में बीते साल 27 सितंबर को सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनी और उस दिन 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 32 मिनट का समय लगा. टॉम टॉम के ट्रैफिक इंडेक्स में 55 देशों के 387 शहरों को कवर किया गया. रिपोर्ट में देशों में ईंधन की लागत और कार्बन उत्सर्जन का भी आकलन किया गया.

    इसे भी पढ़ें: देश का विभाजन और तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में : बाबूलाल

     

    Bengaluru City News Crowded City Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Tech City Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव टेक सिटी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बेंगलुरु भीड़भाड़ वाला शहर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश का विभाजन और तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में : बाबूलाल
    Next Article टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, ऐसे करें बुकिंग

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.