Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बेटे को फंदे पर लटका देख माता-पिता ने भी लगा ली फांसी
    क्राइम

    बेटे को फंदे पर लटका देख माता-पिता ने भी लगा ली फांसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ग्वालियर : मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया है. शहर के मुरार केंट इलाके में बेटे की खुदकुशी के बाद मौत को सहन न कर पाए माता-पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. हैरान की बात यह है कि इस घटना के बाद दो दिन तक आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी और दो दिनों तक तीनों का शव फंदे से लटका रहा.

    मृतकों की पहचान ग्वालियर के हुरावली ‘A’ ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी के रूप में हुई जिन्होंने बेटे की आत्महत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के पहले कमरे में लड़के का शव पंखे से लटका मिला और अंदर प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी का शव सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला. इसके साथ ही फर्श पर काफी खून भी दिखा.  प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र झा (उम्र- 51 साल) पत्नी त्रिवेणी झा (उम्र- 46 साल) जो आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शहबाज में प्रिंसीपल के पद पर काम करती थी. वहीं उनके इकलौते बेटे अचल की उम्र 17 साल थी.

    लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब दो दिन से परिवार में कोई भी शख्स फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद मृतक जितेंद्र के पास ही रहने वाले ससुर वहां पहुंचे तो मामले का पता लगा.  पुलिस को बेटे अचल की कॉपी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसके आधार पर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल और फोरेंसिंक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव का मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है, जिसमें सबसे पहले बेटे ने उसके बाद पत्नी और फिर बाद में जितेंद्र ने मरने का प्रयास किया. उसने पहले अपनी नस काटी और फिर फंदे से लटक गया  बताया जा रहा है कि बेटे के सुसाइड के बाद पति- पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था.

    सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये सब बेटे की वजह से हुआ. उसमें लिखा गया है कि मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार पार्टनर देवेंद्र पाठक है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उसने आगे लिखा, देवेंद्र साक्षी अपार्टमेंट में रहता है वह मेरे बेटे को बहुत परेशान करता था.

    वहीं, यह मामला उस समय और उलझ गया जब जांच के दौरान पुलिस को घर  के पिछले हिस्से की एक खिड़की टूटी हुई मिली इतना ही नहीं उसका ग्रिल टूट कर जमीन पर पड़ा हुआ था और हथौड़ा भी मौजुद था. पुलिस को शक है कि  यहां से कोई अंदर आया होगा. वहीं, अब आगे देवेंद्र से पुछताछ के बाद इस मामले की सच्चाई पता लगाएगी.

     

    Country crime Gwalior johar live news MP suicide अपराध आत्महत्या एमपी खुदकुशी ग्वालियर जोहार लाइव न्यूज़ देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुनव्वर फारूकी ने जीता ‘बिग बॉस 17’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख रुपये और चमचमाती कार
    Next Article 69th FILMFARE AWARDS : आलिया-रणबीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 12th Fail बनी बेस्ट फिल्म

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.