Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  मोरहाबादी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कल रांची में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इसके अतिरिक्त शहर कई रास्तों की यातायात को डाइवर्ट किया गया है. इस दौरान बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे. समारोह स्थल के आसपास 14 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. इस दौरान छोटे वाहनों को पहले की तरह ही आवाजाही की इजाजत होगी. प्रभारी ट्रफिक एसपी राजकुमार मेहता ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.  सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को समारोह के दिन समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है.

    इससे आगे वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी

    शहर से कांके होते हुए बोड़ेया आने वाले वाहन-बोड़ेया

    चाईबासा-खूंटी की ओर से आने वाले वाहन – बिरसा चौक तक

    गुमला सिमडेगा से अरगोड़ा भाया से रांची-कटहल मोड़ तक

    गुमला-सिमडेगा से रांची आने वाले वाहन- आईटीआई बस पड़ाव तक

    पलामू-लोहरदगा से रांची आने वाले वाहन – पंडरा तक

    जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन – दुर्गा सोरेन चौक तक

    जमशेदपुर सदाबहार चौक से रांची पहुंचने वाले वाहन-सदाबहार चौक

    पतरातू से रांची आने वाले वाहन कांके होते हुए ला यूनिवर्सिटी तक

    बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए रांची आने वाले वाहन- बूटी मोड़

    बूटी मोड़ से कोकर भाया खेलगांव-खेलगांव

    कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

    अधिकारियों की गाड़ियां मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पीतांबर पार्क के पास पार्किंग स्थल पर

    नारंगी पास वाले वाहन मुख्य मंच के पश्चिम में पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे

    ग्रीन पास वाले वाहनों के लिए बापू वाटिका के सामने पार्किंग स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था होगी

    मीडियाकर्मियों के लिए बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी

    यहां बनाया गया ड्रॉप गेट

    डीसी आवास से मोरहाबादी की ओर जाने वाली सड़क पर केवल वीआईपी, अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी

    दीनदयाल नगर से डीसी आवास होते हुए मोरहाबादी तक के मार्ग पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है

    सांसद शिबू सोरेन के आवास से सटी सड़क पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है

    आर्मी ग्राउंड के सामने वाली सड़क पर अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

    हॉकी स्टेडियम के पास सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

    केवल समारोह में भाग लेने वालों को ही सब्जी मंडी रोड में प्रवेश की अनुमति होगी

    रजिस्ट्री कार्यालय से मोरहाबादी मैदान तक जाने वाली सड़क पर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है

    स्टेट गेस्ट हाउस के बगल में दीनदयाल नगर की ओर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है

    स्टेट गेस्ट हाउस से वीवीआईपी प्रवेश द्वार की तरफ से राज्यपाल और वीवीआईपी का कारकेट और वाहनों का प्रवेश होगा.

    इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर बाबूलाल ने सरकार को घेरा, कांग्रेस सख्ती करती तो हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार नहीं कर पाते

     

     

    #Jharkhand News City News City's Traffic system changed Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Republic Day Today's News आज की खबर करंट न्यूज गणतंत्र दिवस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर बाबूलाल ने सरकार को घेरा, कांग्रेस सख्ती करती तो हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार नहीं कर पाते
    Next Article गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 36 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित, आमिर को प्रेसिडेंट मेडल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.