Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 11:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जय श्रीराम के नारों से गूंजा जामताड़ा, शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा
    जामताड़ा

    जय श्रीराम के नारों से गूंजा जामताड़ा, शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     जामताड़ा : अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को चारों ओर उत्सव सा नजारा दिखाई दिया. ऐसा लग रहा है मानो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान भारत के गांव से लेकर शहर-शहर तक प्रभावी रूप से मनाया जा रहा है. हर तरफ लहरा रहे भगवा झंडा और गली मोहल्ले से निकल रहे भव्य शोभायात्रा देखने लायक है. शहर की सबसे पहली शोभायात्रा थाना रोड स्थित शिव धाम मोहल्ले से भाजपा नेत्री बबीता झा के नेतृत्व में निकली गई.

    शिव धाम मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण से सैकड़ों महिलाएं, युवतियां सर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुई. वहीं मोहल्ले के युवाओं ने हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व किया. डीजे की धुन पर मुहल्ले के बच्चों ने बेहतर शमां बांधने का बहुत सुंदर प्रयास किया. यह शोभायात्रा कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची और फिर यहां से लौटकर शिव धाम में जाकर समाप्त हुई. इस मौके पर भाजपा महिला प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबीता झा ने बताया कि रामलाल का अयोध्या में आज सैकड़ो वर्षों के बाद पदार्पण हुआ हम सभी सनातनियों के लिए गौरव की बात है. आज हर व्यक्ति उत्साहित है और उमंग में चूर है. हर गली मोहल्ले में राम उत्सव मनाया जा रहा है. हर व्यक्ति को चाहिए कि अपने सनातनी होने का गौरवपूर्ण अवसर को बहुत ही बेहतर तरीके से मनाएं.

    इस शोभायात्रा के सफल आयोजन में हेमंत झा, रत्नेश झा, मदन गुप्ता, रविंद्र सिंह, गौतम सिंह, अविनाश साव, अशोक यादव, संजय बरनवाल, संजय साधु, नवल तिवारी, रतन मंडल, मुकेश कुमार, रंजीत राउत, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और अन्य मंदिर कमेटी के सदस्य सम्मिलित थे.

    दुर्गा मंदिर से निकली शोभा यात्रा ने पूरे शहर को बनाया भक्तिमय

    मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से विभिन्न वर्ग के लोगों ने दुर्गा मंदिर कमेटी के साथ मिलकर भव्य राम शोभायात्रा निकाली. सोमवार को सुबह से ही पूरा जिला राममय दिखाई दे रहा है. छोटे-बड़े सभी मंदिरों को जहां बेहतर तरीके से सजाया गया है. वहीं लोग अपने-अपने तरीके से राम शोभा यात्रा निकाल रहे हैं.

    बाजार दुर्गा मंदिर से निकली शोभायात्रा हटिया शिव मंदिर होते हुए कोर्ट मोड हनुमान मंदिर तक आई और वहां से लौटकर फिर स्टेशन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर में आकर समाप्त हुई. सभी वर्ग के हजारों लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए. खूबसूरत रंग-बिरंगे प्रधानों में सजे बच्चे, महिलाएं, युवतियां शोभायात्रा की आकर्षण बनी रही.

    डीजे के धुन पर रामलाल के गानों में खोए हुए झूमते गाते युवा वर्ग एक अलग ही आभा प्रगट कर रहे थे. बाजार दुर्गा मंदिर के द्वारा बनवाया गया रामलाल के अयोध्या मंदिर का प्रतिरूप बहुत ही आकर्षक प्रतीत हो रहा था जो झांकी का मुख्य आकर्षण बना रहा. राम शोभा यात्रा को सफल बनाने में मुख्य बाजार के सभी तरह के व्यवसायी, मंदिर समिति के सदस्य, मारवाड़ी समाज के लोग काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए.

    इसे भी पढ़ें: अयोध्या में होगा भव्य मस्जिद का निर्माण, क्राउड-फंडिंग वेबसाइट से जुटायेंगे धन  

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में होगा भव्य मस्जिद का निर्माण, क्राउड-फंडिंग वेबसाइट से जुटायेंगे धन  
    Next Article श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शोभा यात्रा, डीसी-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

    Related Posts

    झारखंड

    मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    September 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    Latest Posts

    मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    September 18, 2025

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर वोट डालने से रोक, NID ‘लॉक’

    September 18, 2025

    इस साल कलश स्थापना कब, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

    September 18, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, फेड की ब्याज दर कटौती से मिला समर्थन

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.