Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सिरका लोकल सेल में भागीदारी को लेकर कांग्रेस ने प्रबंधन को सौपा मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी
    Uncategorized

    सिरका लोकल सेल में भागीदारी को लेकर कांग्रेस ने प्रबंधन को सौपा मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : लोकल सेल सिरका में कांग्रेस पार्टी के भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिला महासचिव समसूद खान के नेतृत्व में सीसीएल अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा गया है. जिसे प्रबंधन की ओर से एसओपी फैयाजुल हक, अंबष्टा साहब ने लिया. पत्र में कहा गया है कि बरसों से कांग्रेस सिरका लोकल सेल में अपनी भागीदारी, क्षेत्र में रोजगार व बरसों से मांग के सवाल को लेकर आंदोलनरत है. इसे लेकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जेल भी जा चुके है. लेकिन हमें लगातार छला गया है. बीते साढ़े चार वर्षों से सिरका लोकल सेल बंद था. अब सीटीओ आने के बाद फिर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. जिस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा, रैयत विस्थापित मोर्चा और आजसू को रोड सेल सिरका में भागीदारी मिलती है, इसी प्रकार कांग्रेस को भी भागीदारी देनी होगी. प्रबंधन की अनदेखी लापरवाही के कारण बीते 1992 के दशक में रेलीगढ़ा में मासस के आंदोलन में 30 से 40 लोगों की जान चली गई थी. कांग्रेस ने मांग किया कि लोकल सेल सिरका में समिति के पास मजदूरों का एक करोड़ बकाया है, जिसे मजदूरों को वापस किया जाए, सेल लोडिंग चार्ज बढ़ाया जाए, सिरका सेल दंगलों की भौतिक जांच की जाए. यदि 10 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन चक्का जाम में हजारों की संख्या में लोग मैदान में उतरेंगे. जिसमें किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर प्रबंधन जिम्मेवार होगा.

    प्रतिलिपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक रामगढ़, जिलाध्यक्ष रामगढ़, डीसी, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, थाना प्रभारी रामगढ़, थाना प्रभारी गिददी, पीओ सिरका को दी है.  मौके पर अमर मुंडा, सोमीर डे, राहुल सिंह, कृष्णा पासवान, असगर अंसारी, सिकंदर मुंडा, पिंटू अंसारी, हसन अंसारी, तबारक अंसारी, अकबर अंसारी, दीपक राम, सुरेश साव, पप्पू घटवार, पन्नू भुईयां, पन्नू राम, अमित सिंह, विजय सिंह, मुकेश सिंह, मंगल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: अब थर्ड जेंडर के लिए भी पब्लिक टॉयलेट, नैचुरल कॉल आने पर नहीं होगी शर्मिंदगी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramgarh Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब थर्ड जेंडर के लिए भी पब्लिक टॉयलेट, नैचुरल कॉल आने पर नहीं होगी शर्मिंदगी
    Next Article जनवरी 2024 में 16 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपने जरूरी काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

    August 17, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.