Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 8:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः तीन किलो आईईडी बरामद, आतंकियों ने रची सेना के काफिले को उड़ाने की साजिश
    देश

    जम्मू-कश्मीरः तीन किलो आईईडी बरामद, आतंकियों ने रची सेना के काफिले को उड़ाने की साजिश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से काटने की साजिश रची। इसके लिए दहशतगर्दों ने एक पुलिया के नीचे आईईडी प्लांट की। बरामद की गई आईईडी की मात्रा करीब तीन किलोग्राम है। सुरक्षाबल व बम निरोधक दस्ता मौके पर है। आईईडी को निष्क्रिय करने का कार्य जारी है।
    गोंडबल पंजाला राफियाबाद इलाके मेंं आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची। जिसे समय रहते सेना ने उजागर कर दिया। साथ ही आईईडी को निष्क्रिय करने का कार्य जारी है। बता दें कि पिछले दिनों से आतंकियों पर सेना की कार्रवाई से आतंकी संगठन बौखालए हुए हैं। लगातार सेना को निशाना बनाने और घाटी का माहौल खराब करने की फिराक में जुटे हैं।

    बता दें कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बड़े आतंकी हमले की आशंका है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कश्मीर आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है। वाहनों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस से लेकर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, हाईवे को कवर करने वाले तमाम जिलों की लोकल पुलिस को संयुक्त नाके लगाने के लिए कहा गया है। इसके तहत कठुआ, सांबा, जम्मू,राजोरी, रियासी, उधमपुर,रामबन आदि जिलों में पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए हैं।

    सूत्रों का कहना है कि कश्मीर ट्रैवल करने वाले तमाम लोगों और वाहनों की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्योंकि आईईडी हमलों के लिए वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में यहां कार का इस्तेमाल हुआ। वहीं इसके बाद बनिहाल में भी इसी तरह का हमला करने के लिए कार ली गई थी, लेकिन यह हमला नाकाम हुआ। ऐसे ही कई हमलों की कोशिशें हो चुकी हैं।

    कुछ दिन पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह भी प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं कि ऐसे हमलों की चुनौती और संभावना बनी रहेगी। ऐसे में गणतंत्र दिवस के पास इसी तरह का बड़ा आतंकी हमला होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसे देखते हुए हाइवे पर कड़ी चौकसी की गई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में किसी भी सूरत में लागू नहीं होगा एनआरसी

    Related Posts

    देश

    Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम

    August 5, 2025
    टेक्नोलॉजी

    Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें

    August 5, 2025
    देश

    उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही… देखें वीडियो

    August 5, 2025
    Latest Posts

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.