Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2025 ♦ 11:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»डॉ. राम मनोहर लोहिया ने मुख्यधारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी : राज्यपाल
    ट्रेंडिंग

    डॉ. राम मनोहर लोहिया ने मुख्यधारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी : राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023Updated:December 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऑड्रे हाउस, रांची में ‘चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन’ को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे. उन्होंने समाज के मुख्य धारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी. वे आज भी हमारे प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया पहले राजनेता थे जिन्होंने खरसावां घटना के उपरांत वहां जाकर इस घटना की तुलना जलियांवाला बाग की घटना से की. उन्होंने अपनी पत्रिका मैनकाइंड में “खरसावां में रक्त स्नान” शीर्षक नामक एक लेख भी लिखा था.

    राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तकों का अनावरण किया और कहा कि अनूठी शोध परियोजनाओं से संबंधित इन पुस्तकों की उपलब्धता सभी विश्वविद्यालयों में होनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के कहानियों का पता लगाएं एवं समाज को उनके योगदान से अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि आज हम भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण स्वतंत्र देश में रहते हैं. शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा कर्तव्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. वे हमारे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. युवाओं एवं देश को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत@2027: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया है. यह आजादी के 100वें वर्ष यानी 2027 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना है. राज्यपाल ने इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए लोगों को सम्मानित किया एवं दो दिवसीय इस कार्यक्रम में सार्थक चर्चा की कामना की.

    इसे भी पढ़ें: सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सैनिक को सरकार से न्याय का इंतजार

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सैनिक को सरकार से न्याय का इंतजार
    Next Article जिला युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी 

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS और IGIMS की OPD आज बंद… जानें क्यों

    May 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    आज प्रेस ब्रीफिंग करेंगे डीजीएमओ, पाकिस्तान के साथ बैठक की देंगे जानकारी

    May 12, 2025
    बिहार

    दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौ’त, दूसरा जख्मी

    May 12, 2025
    Latest Posts

    पटना AIIMS और IGIMS की OPD आज बंद… जानें क्यों

    May 12, 2025

    आज प्रेस ब्रीफिंग करेंगे डीजीएमओ, पाकिस्तान के साथ बैठक की देंगे जानकारी

    May 12, 2025

    दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौ’त, दूसरा जख्मी

    May 12, 2025

    JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 18 मई को

    May 12, 2025

    पटना और सीतामढ़ी में बम की अफवाह से हड़कंप, तीन गिरफ्तार

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.