Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जिला युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी 
    झारखंड

    जिला युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी 

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: परिषदन में राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा और झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज की उपस्थिति में धनबाद जिला युवा कांग्रेस की  कार्यकारिणी सह समीक्षा बैठक जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ.  बैठक में धनबाद जिला युवा कांग्रेस का संगठन विस्तार किया गया और प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया गया.

    मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया. साथ ही धनबाद जिला के सभी विधानसभा कमिटी नगर/प्रखंड कमिटी तथा प्रत्येक बूथ 10 यूथ के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में युवाओं तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करना धनबाद जिला युवा कांग्रेस की प्राथमिकता एवं दायित्व है. जिस पर धनबाद जिला युवा कांग्रेस खरा उतरेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार हमारे नेता राहुल गांधी को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर परेशान किया जा रहा है. पर शायद भाजपा भूल गई है की ये देश के लिए अपना जीवन की बलिदान देने वाले का लहू है, डरेगा नहीं. आज जिस तरह से राहुल गांधी भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे हैं, लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, उससे भाजपा डरी हुई है.

    उन्होंने कहा कि पूरे देश के नवजवानों के बेरोजगारी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें धोखा दिया जा रहा है. सेना में अग्निपथ के माध्यम से बहाली करने का जो काम किया जा रहा है जिस कारण आज युवा अपने सपनों की लड़ाई सड़कों पर लड़ने को मजबूर है, उस लड़ाई को कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और उन करोड़ों युवाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारी अध्यक्ष द्वारा प्रखंड अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर प्रखंड कमिटी को एक सप्ताह के अंदर विस्तार करना है.

    वहीं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला में प्रखंड से आए हमारे साथियों से मिल कर काफी उत्साह महसूस हो रहा है. उन्होंने सभी पदाधाकारियों को बधाई दिया और युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने, महिलाओं और युवाओं के समस्याओं के लिए मजबूती से उनके हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है. इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, सोशल मीडिया कोर्डिनर्टर सन्नी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सौरव, शशिकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौहान, तबरेज खान, जिला महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, गुलाम मुतका, राजा खान, खुर्शीद अंसारी, मजहर आलम, विधानसभा कोऑर्डिनेटर विक्की कुमार अरुण दास, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू अंसारी, विशाल महतो, रवि सिंह, कैलाश दास, रवि सिंह, सूरज कुमार पासवान, मंजूर आलम, शमशेर अंसारी, मदन गोप,गोपाल बावरी, आयुष वेद, विकास सिंह, शमशेर अंसारी, योगेंद्र महतो, विकास कुमार बरनवाल अजहरुद्दीन सद्दाम मानिक कुमार बावरी युसूफ अंसारी गोलू पासवान मंजूर खान सरफराज, मानिक कालिंदी, विद्युत मुखर्जी आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों उपस्थित थे.

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ. राम मनोहर लोहिया ने मुख्यधारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी : राज्यपाल
    Next Article मैट्रिक परीक्षा के लिए 100 व इंटरमीडिएट के लिए 57 केंद्र बनाये गये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.