Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सैनिक को सरकार से न्याय का इंतजार
    झारखंड

    सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सैनिक को सरकार से न्याय का इंतजार

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सरहद पर हमारे देश के जवान दुश्मनों के दांत खट्टे करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. अपने शौर्य का लोहा मनवाते हुए शहीद भी जाते है ताकि हमारे देश पर कोई गंदी नजर न डाल सके. ऐसे ही एक नायक सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे है. जी हां, हम बात कर रहे है 1971 भारत- पाक युद्ध के उस सैनिक की जिसने अपनी छाती पर गोलियां खाई. वहीं दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए. इतना ही नहीं अपने देश का झंडा बुलंद किया. लेकिन आज खुद ही न्याय के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है. कुछ ऐसा ही नजारा राजभवन के बाहर का है. जहां भारत-पाक युद्ध के गवाह पोदना बालमुचू पूरे परिवार के साथ 16 दिनों से न्याय के इंतजार में धरने पर बैठे है. लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि या अधिकारी झांकने तक नहीं आया.

    परमवीर के साथ किया दुश्मनों का सामना

    1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में दुश्मनों को हराने वाली बटालियन में शामिल पोदना बालमुचू ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के साथ देश के दुश्मनों का सामना किया था. लेकिन आज न तो उन्हें सरकार से कोई मदद मिल रही है और न ही अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार है. यहीं वजह है कि हाड़ कंपाने वाली इस ठंड के बावजूद वह अपने पूरे परिवार के साथ राजभवन के पास धरने पर बैठे है. वहीं उन्होंने बहादुरी के लिए मिले मेडल भी साथ रखा है. जिसे देख शायद सरकार का दिल पसीज जाए.

    अधिकारियों का रवैया उदासीन

    वीरता के लिए मिले मेडल के साथ वह अपना हक मांग रहे है जिसका आश्वासन सरकार ने उन्हें दिया था. 5 एकड़ खेती के लिए जमीन और पेंशन देने की बात कही गई थी. लेकिन आजतक उन्हें कुछ भी नहीं मिला हैं. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद चाईबासा के अधिकारियों का रवैया उदासीन है. वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक भानू प्रताप शाही, विधायक अमित मंडल ने उनसे मुलाकात की. साथ ही कहा कि विधानसभा सत्र में वे उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे. वहीं सरकार से मांग करेंगे कि जिस सैनिक ने देश का मान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी, कम से कम उनके साथ तो ऐसा न करे.

    ये भी पढ़ें: प्रमंडल आयुक्त ने किया पुस्तकालयों का भ्रमण, कहा- जिला प्रशासन की है बेहतरीन पहल

    अमित मंडल आज की खबर करंट न्यूज चाईबासा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी न्यूज हेडलाइन परमवीर अल्बर्ट एक्का पोदना बालमुचू भारत-पाक युद्ध मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विधायक भानू प्रताप शाही शहीद सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्थानीयता का मुद्दा हमारे पहचान से जुड़ा है, सरकार हर हाल में कमिटमेंट को पूरा करेगी : सुप्रियो
    Next Article डॉ. राम मनोहर लोहिया ने मुख्यधारा से वंचित लोगों के अधिकार एवं समानता के लिए आवाज उठायी : राज्यपाल

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.