Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राज्यसभा में नमाज के लिए 30 मिनट के ब्रेक का नियम खत्म, उपराष्ट्रपति ने बदला नियम
    ट्रेंडिंग

    राज्यसभा में नमाज के लिए 30 मिनट के ब्रेक का नियम खत्म, उपराष्ट्रपति ने बदला नियम

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2023Updated:December 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा में संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले 30 मिनट के नियम को खत्म कर दिया है. बताते चले कि राज्यसभा में हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1 से 2:30 बजे तक होता था, जबकि लोकसभा में लंच ब्रेक 1 से 2:00 बजे तक होता है. राज्यसभा में अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था.

    डीएमके सांसदों ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

    दरअसल, 8 दिसंबर को डीएमके सांसदों ने राज्यसभा में मुस्लिम सांसदों के लिए जुमे की नमाज के ब्रेक का मुद्दा उठाया. इस पर सभापति धनखड़ ने बताया कि 60-70 साल से चले आ रहे नियम में बदलाव हो चुका है. लोकसभा की तरह ही अब राज्यसभा में नमाज के लिए ब्रेक नहीं दिया जाएगा. डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये 2 बजे से ही है. यह निर्णय कब लिया गया, इस बारे में सदन के सदस्य नहीं जानते, यह बदलाव क्यों हुआ? इस पर सभापति ने कहा कि यह  बदलाव पहले ही मेरी ओर से किया जा चुका है. लोकसभा में कार्यवाही 2 बजे से होती है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद का हिस्सा हैं. काम के समय में समानता हो, इसलिए मैंने पहले ही इस बारे में नियम बना दिए थे.

    ‘इसमें कुछ भी नया नहीं’

    उपराष्ट्रपति के इस स्पष्टीकरण पर डीएमके के मुस्लिम सांसद एम. मोहम्मद अब्दुल्ला ने नाराजगी जताई. अब्दुल्ला ने कहा, ‘सर, हर शुक्रवार को मुस्लिम सदस्य नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं. इसलिए इस दिन सदन शुरू करने के लिए 2.30 बजे का समय निर्धारित है. सभापति ने उनकी बात सुनने के बाद बैठने को कहा कि लोकसभा के साथ एकरूपता करने के लिए एक साल पहले ही सदन के समय में बदलाव कर दिया गया था. इसमें कुछ भी नया नहीं है.’

    इसे भी पढ़ें: झारखंड में सर्दी का सितम : 5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, जानें अपने इलाके का अपडेट

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Namaz News Headline Rajya Sabha Today's News Vice President Jagdeep Dhankhar आज की खबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नमाज न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार राज्यसभा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सर्दी का सितम : 5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, जानें अपने इलाके का अपडेट
    Next Article 370 हटाना संवैधानिक रूप से सही: चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.