Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गर्लफ्रेंड से मिलने देवघर जा रहा था युवक, तोपचांची में बदमाशों ने मारी गोली
    क्राइम

    गर्लफ्रेंड से मिलने देवघर जा रहा था युवक, तोपचांची में बदमाशों ने मारी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2026Updated:June 1, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेमिका से मिलने देवघर जा रहे एक युवक को अपराधी ने गोली मार दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में जबरन मच गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बोकारो जिले के दुग्धा निवासी रवि अपने दोस्त दिवाकर के साथ बाइक से देवघर जा रहा था। दोनों सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे तोपचांची बाजार के पास एनएच किनारे सर्विस रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

    पहले हवाई फायरिंग, फिर युवक को मारी गोली

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग कर दोनों युवकों में दहशत फैला दी। गोली चलने से घबराकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच दिवाकर किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला, लेकिन रवि अपराधियों के हत्थे चढ़ गया। बदमाशों ने उसके पैर में दो गोलियां मार दीं। गोली मारने के बाद अपराधी रवि की पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दिवाकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज

    घायल रवि को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका इलाज जारी है। रवि के दोस्त दिवाकर ने पुलिस को बताया कि दोनों देवघर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी। बाइक गिरने के बाद बदमाशों ने रवि को गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर भाग निकले।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    तोपचांची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।सरेराह गोलीबारी और लूट की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि एनएच और सर्विस रोड पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

    Also Read : इंटर के बाद एडमिशन की टेंशन, रांची यूनिवर्सिटी में 4 हजार सीटें घटने की आशंका
    bihar jharkhand news Bike Loot Breaking news Jharkhand crime update criminals attack Deoghar News Dhanbad Crime Dhanbad Latest News Dhanbad News Firing Incident Gun Attack gunshot injury Highway Crime Highway Robbery jharkhand crime news Jharkhand news Local News Jharkhand loot case police investigation Pulsar Bike Loot Road Crime Topchanchi Crime Topchanchi News Topchanchi Police youth shot
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंटर के बाद एडमिशन की टेंशन, रांची यूनिवर्सिटी में 4 हजार सीटें घटने की आशंका
    Next Article धनबाद के होनहारों ने किया कमाल… JEE Advanced में 40 छात्रों की सफलता, तन्मय तनय सबसे आगे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.