Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध
    झारखंड

    युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read37
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में एक युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित की पहचान सरजमदा लुपुग टोला निवासी बुधान मार्डी के रूप में हुई है। आरोप है कि बुधान ने अपने भाई की विधवा पत्नी के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध किया था, जिसके चलते राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी विजय टोपनो ने उस पर हमला कर दिया।

    हमले में बुधान के जबड़े के पास गहरा जख्म लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना सोमवार रात करीब आठ बजकर दस मिनट की है, जब बुधान ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में विजय टोपनो ने उसे रोक लिया और बहस करने लगा। इसी दौरान गुस्से में विजय ने पास में रखे थर्मोकोल कटर से बुधान पर वार कर दिया।

    घायल बुधान ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी विजय उसके भाई की विधवा पत्नी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध रखता है। जब उसने इसका विरोध किया, तो विजय उसे धमकाने और मारने की नीयत से पीछे पड़ा हुआ था। सोमवार को उसने योजना बनाकर हमला किया।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी विजय टोपनो को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घायल बुधान का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Arrest assault Attack Budhan Mardi crime Family Honor investigation jamshedpur Parsoodih Police serious injury Thermocol Cutter Vijay Topno Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…
    Next Article स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.