Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 12:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल
    जोहार ब्रेकिंग

    स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने राज्य सरकार की उद्यमिता और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की नीति के तहत नगर निगम सभागार में “उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों की प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें पोषण देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वयं सहायता समूह और उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जीएमडीआईसी द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (PMFME) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभों की जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर 6 सफल उद्यमियों ने अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा कीं, जिन्होंने नए उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। इनमें शामिल हैं:

    1. गॉडविन लकड़ा – Cake Walk Bakery
    2. ओहामंती मिन्ज – आंवला प्रोडक्शन यूनिट
    3. मिथिलानी – गृह मसाला उत्पादन इकाई
    4. पुनीत मिन्ज – हनी प्रोडक्शन यूनिट
    5. विमाया – Vimaya Bags
    6. पुनम दीदी – आजिविका दीदी कैफे

    जिला प्रशासन द्वारा आयोजित Potential Entrepreneurship Programme के अंतर्गत 215 आवेदनों में से चयन प्रक्रिया के बाद 100 उद्यमियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। चयनित उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अन्य सहायक संसाधन प्रदान किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य हैं:

    • स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान और उनका पोषण करना।
    • नवाचार और उद्यम निर्माण को प्रोत्साहित करना।
    • युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना।

    उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा, “उद्यमिता आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय प्रतिभाओं को सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर रांची का निर्माण करना है।”

    कार्यक्रम में जीएमडीआईसी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला समन्वयक, एलडीएम श्री अजय अजीत कुमार, आरसेटी और रूडसेटी निदेशक, नीति आयोग की प्रतिनिधि प्रिया श्रुति एवं सृष्टि शंकर और डीपीएम, रांची निशिकांत नीरज उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन डीपीएम पलाश निशिकांत नीरज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Also Read : युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    Ranchi district administration's excellent initiative towards making local talents self-reliant स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध
    Next Article हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा: पेयजल के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई, DDC का बड़ा निर्देश

    April 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय

    April 26, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा: पेयजल के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई, DDC का बड़ा निर्देश

    April 26, 2026

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026

    झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय

    April 26, 2026

    सरायकेला में हाथी हमले के बाद वन विभाग एक्टिव, मशाल-पटाखों के साथ रातभर ऑपरेशन

    April 26, 2026

    रामगढ़ में खराब रिजल्ट पर 12 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.