Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…
    बिहार

    नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दरौली विधानसभा सीट से सीपीआई (माले) विधायक सत्यदेव राम को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थक विरोध में नारेबाजी करने लगे।

    सत्यदेव राम इस बार भी सीपीआई (माले) के उम्मीदवार हैं। पार्टी की पहली सूची में उनका नाम शामिल किया गया था। वे बुधवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    मीडिया से बात करते हुए सत्यदेव राम ने कहा कि मुझ पर दरौंदा रेल रोकने का एक पुराना मामला दर्ज है, जो लगभग 20 साल पुराना है। अगर पुलिस को कार्रवाई करनी थी, तो पहले से सूचना देकर मुझे जमानत लेने का अवसर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जानबूझकर चुनाव के समय इस तरह की कार्रवाई की गई है। पहले भी मैं जेल से चुनाव लड़ चुका हूं, और इस बार भी लड़ूंगा।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2005 में दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति रेल रोको आंदोलन के दौरान यह मामला दर्ज हुआ था (रेलवे थाना कांड संख्या 36/2005)। इस केस में सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने स्थायी वारंट जारी किया था। उसी वारंट के आधार पर नगर थाना पुलिस ने समाहरणालय परिसर से विधायक सत्यदेव राम को गिरफ्तार किया।

    Also read:कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    2005 rail rok protest bihar elections CPI(MALE) Daroli constituency election controversy Legal Case nomination filing police arrest Satyadev Ram supporters protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ अब्दुल कलाम की जयंती पर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया विश्व छात्र दिवस
    Next Article युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान सर की कोचिंग के बाहर चली गोली, पुलिस जुटी जांच में

    June 3, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.