Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…
    झारखंड

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read33
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 अहम फैसले लिए गए। इनमें राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लेकर सारंडा जंगल को अभ्यारण्य घोषित करने तक कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

    सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उन्हें 55 की जगह 58 प्रतिशत डीए मिलेगा, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

    सारंडा जंगल क्षेत्र के 314 वर्ग किलोमीटर हिस्से को अभ्यारण्य घोषित करने की स्वीकृति दी गई है, जबकि इसके चारों ओर एक किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन बनाया जाएगा।

    कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक 371 पदों के आउटसोर्सिंग सृजन को मंजूरी दी गई है, जिस पर 3.89 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत महिला और पुरुष नॉन-टीचिंग कर्मियों को अब 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव मिलेगी। यही सुविधा शिक्षकों और महिला शिक्षकों को भी दी जाएगी।

    सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रति माह दी जाने वाली राशि को 2000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर दिया गया है, जिसमें 6000 रुपये बिजली खर्च के लिए होंगे।

    स्वास्थ्य विभाग को भी मजबूती मिलेगी। अस्पतालों के लिए 207 एडवांस एंबुलेंस खरीदे जाएंगे। वहीं, सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें देने के लिए जीटीसी के तहत टेंडर की मंजूरी दी गई है।

    राज्य सरकार ने 480 सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करने की अनुमति दी है। साथ ही राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जमशेदपुर को अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए 55 करोड़ रुपये से नए भवन के निर्माण को स्वीकृति दी गई।

    गोड्डा जिले की बराज योजना के लिए 31 करोड़ रुपये, जबकि आपदा प्रबंधन योजना के तहत 166 करोड़ रुपये झारखंड आकस्मिकता निधि से जारी किए जाएंगे।

    राज्य के सभी थानों में कानून-व्यवस्था और पेट्रोलिंग को सशक्त करने के लिए 628 चारपहिया और 849 दोपहिया वाहन खरीदे जाएंगे, जिस पर करीब 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    इन सभी निर्णयों से राज्य में प्रशासनिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Also read:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP की पहली सूची में नौ महिलाओं को मिली जगह

    Anganwadi BBM University Cabinet Decisions DA Hike Education Reform health infrastructure Hemant Soren Jamshedpur News Jharkhand cabinet Jharkhand Development Jharkhand Government ranchi news Saranda Sanctuary State Employees
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद
    Next Article झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.