Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम: कई योजनाओं को मिली स्वीकृति, ऑन स्पॉट किया गया समस्याओं का समाधान
    झारखंड

    आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम: कई योजनाओं को मिली स्वीकृति, ऑन स्पॉट किया गया समस्याओं का समाधान

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2023Updated:December 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा पंचायत में शनिवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार का कार्यक्रम आयोजन किया गया. 6  प्रखंडों में चलए गए इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए. इस कार्यक्रम के तहत हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत, अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी पंचायत,  पाकुड़िया प्रखंड के बीचपहाड़ी पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में शिविर आयोजित की गई. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां विभिन्न योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. साथ ही कई योजनाओं की स्वीकृति व समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया.

    वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया. सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया.

    इसके साथ ही कृषि ऋण माफी योजनांतर्गत लाभुकों के कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त कर उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. तथा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के कार्यकारी मुखिया, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी ग्रामीण जनता समेत अन्य उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सांसद धीरज साहू के घर से बरामद पैसे किसके, ईडी केस कर जांच करे

    आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद धीरज साहू को पार्लियामेंट से बर्खास्त व गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए : जेपी पटेल  
    Next Article आईआईटी-आइएसएम में मनाया गया 98वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.