Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन स्कंदमाता की इस विधि से करें पूजा, जान लें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र और मां की आरती
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन स्कंदमाता की इस विधि से करें पूजा, जान लें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र और मां की आरती

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन यानी रविवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाएगी. तीसरे दिन दो नवरात्रों की तिथि एक साथ पढ़ने के चलते चौथे दिन पांचवें स्वरूप की पूजा होगी. स्कंदमाता जो कि भगवान कार्तिकेय की माता है और उन्होंने इस रूप में अपनी स्कंद कुमार यानी भगवान कार्तिकेय को अपनी गोद में लिया हुआ है.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता के इस स्वरूप में देवी की चार भुजाएं हैं, जिसमें दाएं और की तरफ ऊपर वाली भुजा से कंद भगवान को गोद में पकड़े हुए हैं, नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प और बाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरदमुद्रा धारण की हुई है, वहीं नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है, नवरात्रों में मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप स्कंदमाता का है. स्कंद भगवान जोकि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र है, जिन्हें भगवान कार्तिकेय भी कहा जाता है माता का यह स्वरूप अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करती हैं और उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं.

    मान्यता यह भी है कि स्कंदमाता का यह स्वरूप मां का स्वरूप है और स्त्रियां अपने बच्चों की सुख, शांति, समृद्धि और लंबी आयु के लिए माता के इस स्वरूप की पूजा करती हैं, और उनसे यह कामना करती हैं कि जिस प्रकार से आपके पुत्र भगवान कार्तिकेय चिरंजीवी हैं, उसी प्रकार से हमारे बच्चों की भी लंबी आयु हो और वह हमेशा खुश रहे, स्वस्थ रहें, समृद्ध रहे, इस प्रकार से महिलाएं खास तौर पर अपने बच्चों के लिए माता के स्वरूप की पूजा अर्चना करती हैं, इसके साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी माता के स्वरूप की आराधना लाभकारी मानी गई है.

    माता के स्वरूप की पूजा अर्चना के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें, माता को सेब अनार केला आदि फल भी अर्पित किया जाता है और जो भी भक्त मां स्कंदमाता इस स्वरूप की सच्चे मन और पूरी आस्था से पूजा अर्चना करता है मां उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं.

    संतान सुख की प्राप्ति होती है

    मां स्कंदमाता की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति होती है. मां को विद्यावाहिनी दुर्गा देवी भी कहा जाता है. मां की उपासना से अलौकिक तेज की प्राप्ति होती है.

    मां स्कंदमाता का स्वरूप

    स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसी कारण उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है. मां स्कंदमाता को पार्वती एवं उमा नाम से भी जाना जाता है. मां की उपासना से संतान की प्राप्ति होती है. मां का वाहन सिंह है. मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं.

    स्कंदमाता पूजा विधि

    सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

    मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं.

    स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें.

    मां को रोली कुमकुम भी लगाएं.

    मां को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं.

    मां स्कंदमाता का अधिक से अधिक ध्यान करें.

    मां की आरती अवश्य करें.

    स्कंदमाता की आरती

    जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवा नाम तुम्हारा आता.

    सब के मन की जानन हारी, जग जननी सब की महतारी.

    तेरी ज्योति जलाता रहूं मैं, हरदम तुम्हे ध्याता रहूं मैं.

    कई नामों से तुझे पुकारा, मुझे एक है तेरा सहारा.

    कहीं पहाड़ों पर है डेरा, कई शहरों में तेरा बसेरा.

    हर मंदिर में तेरे नजारे गुण गाये, तेरे भगत प्यारे भगति.

    अपनी मुझे दिला दो शक्ति, मेरी बिगड़ी बना दो.

    इन्दर आदी देवता मिल सारे, करे पुकार तुम्हारे द्वारे.

    दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये, तुम ही खंडा हाथ उठाये

    दासो को सदा बचाने आई, चमन की आस पुजाने आई.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएडीजी अनुराग गुप्ता के खिलाफ जांच में नहीं मिला कोई ठोस साक्ष्य, पूर्व डीजीपी एमवी राव ने दी क्लीन चीट
    Next Article Breaking : हज़ारीबाग़ के बानादाग साइडिंग में धरना पर बैठे ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा

    Related Posts

    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.