Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो बच्चे के साथ महिला ससुराल के दरवाजे में चार दिनों से दे रही धरना, पुलिस से न्याय की गुहार
    झारखंड

    दो बच्चे के साथ महिला ससुराल के दरवाजे में चार दिनों से दे रही धरना, पुलिस से न्याय की गुहार

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : अपने तथा अपने बच्चों के हक अधिकार के लिए एक महिला अपने ससुराल के दरवाजे के बाहर चार दिनों से दो बच्चों के साथ धरना दे रही है. पूरा मामला बोकारो के चास थाना अंतर्गत तारानगर फेरी मोहल्ला का है, जहां जीवन ज्योति नाम की महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर तमाम आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है महिला बिहार के मुंगेर जिले की मूल निवासी है जो चास के आशीष कुमार के साथ 2003 में शादी हुई ओर वह अपने ससुराल में रह रही थी मगर कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे और उसे अलग रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया. महिला का पति आशीष कुमार ड्राइवर का काम करके किसी तरह गुजारा चला रहा था इस दरम्यान महिला घर में ही पढ़ाई कर तैयारी कर रही थी और उसे पटना सचिवालय में जॉब लगी. इसके बाद महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पटना शिफ्ट हो गई. मगर इस दौरान 23 दिसंबर 2022 को उसके पति का गंभीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद महिला क्रिया कर्म के लिए वापस अपने ससुराल आई मगर उन्हें ससुराल वालों ने घर में प्रवेश करने से मना कर दिया. इसके बाद महिला वापस पटना आ गई.

    वहीं पिछले शुक्रवार को महिला दो बच्चों के साथ वापस ससुराल आई तो घर में ताला लगा हुआ पाया. महिला ने जब ससुराल वालों से फोन पर संपर्क किया तो ससुराल वालों ने घर में प्रवेश करने से मना करते हुए वहां से वापस जाने को कह दिया. महिला ने अपनी मदद के लिए चास थाने पुलिस से गुहार लगाई है और एक लिखित आवेदन भी दिया है. महिला ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस से मदद मांगी गई थी तो उस वक्त पुलिस के द्वारा मदद की गई थी मगर अभी तीन दिनों से दरवाजे के बाहर अपने दो बच्चों के साथ बैठी हुई है जिसे कोई मदद नहीं कर रहा. महिला का कहना है कि ससुराल के लोग कमरे में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं और बार-बार हम लोगों को यहां से जाने की धमकी दे रहा है. महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने तथा बच्चों के जान माल की भी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

    इसे भी पढ़ें: दो महीने का अंगूठा लगवा कर दे रहा एक माह का अनाज

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो महीने का अंगूठा लगवा कर दे रहा एक माह का अनाज
    Next Article फ्लाईओवर निर्माणकार्य को लेकर लोगों ने किया कफन सत्याग्रह

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.