Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»काम पर जा रही महिला पर पालतू जर्मन शेफर्ड ने किया अटैक, अस्पताल में भर्ती
    ट्रेंडिंग

    काम पर जा रही महिला पर पालतू जर्मन शेफर्ड ने किया अटैक, अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा : ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में एक महिला पालतू कुत्ते का शिकार हो गई है. बताया जा रहा कि महिला पेशे से मेड है और वे 18वें फ्लोर पर मालिक के घर का काम करने जा रही थी. उसी समय जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने मेड पर अटैक कर दिया. कुत्ते ने उसका हाथ नोच डाला. वह बुरी तरह से जख्मी हो गई. उसके हाथ पर कई जगह गहरे जख्म हो गए. लहूलुहान हालत में घायल मेड को इलाज के लिए गौर सिटी के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब पीड़ित पक्ष ने इस बात की शिकायत कुत्ते के मालिक से की तो उनके साथ अभद्रता की गई. फिलहाल, लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

    क्या है पूरा मामला

    गौर सिटी चौकी में दी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में घरेलू सहायिका है. वह मंगलवार की देर शाम बी टावर के आठवीं मंजिल में काम करने जा रही थी. इस दौरान फ्लैट नंबर 1812 में रहने वाले हजारीलाल के कुत्ते ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया. खुद को बचाने के लिए जब बबीता ने धक्का दिया तो कुत्ते ने उसका हाथ ही नोच डाला. घायल बबीता के पति का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम ने पत्नी को बचाया, लेकिन फ्लैट के मालिक ने उसके साथ उल्टा दुर्व्यवहार किया है. हजारीलाल का आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने उसे धमकी दी कि पुलिस से शिकायत मत करना. आरोप है कि इसी फ्लैट के मालिक के कुत्ते ने 2 महीने पहले एक मेंटेनेंस के कर्मचारी को भी काटा था. उसके बाद भी कुत्ता मालिक उसे बांधकर नहीं रखता है.

     डॉग ने गेट से बाहर निकलकर मेड के हाथ में काट डाला

    गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला मेड का काम करने गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी, गौर सिटी-2 में 18वें फ्लोर पर जा रही थी. लिफ्ट से निकलने पर एक फ्लैट का गेट खुला हुआ था. जिसमें एक जर्मन शेफर्ड डॉग था. डॉग ने गेट से बाहर निकलकर मेड के हाथ में काट लिया. फ्लैट के मालिक ने महिला को हॉस्पिटल ले जाकर रेबीज का टीका लगवाया और प्राथमिक उपचार कराया. शिकायतकर्ता ने लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है. शिकायत के आधार पर थाना बिसरख पुलिस कार्रवाई कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, दो सौ से अधिक ग्रामीणों की निशुल्क जांच

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Noida Pet German Shepherd Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नोएडा न्यूज हेडलाइन पालतू जर्मन शेफर्ड मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, दो सौ से अधिक ग्रामीणों की निशुल्क जांच
    Next Article आगामी चुनाव व एसएसआर की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.