Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पत्नी ने कुदाल से काटकर पति की हत्या, बंगाली लड़की से शादी की फिराक में था पति
    बिहार

    पत्नी ने कुदाल से काटकर पति की हत्या, बंगाली लड़की से शादी की फिराक में था पति

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा: बिहार के सारण जिले में एक महिला ने कुदाल से काटकर अपने पति की हत्या कर दी. पति सोने के लिए छत पर गया था. जैसे ही उसे नींद आई महिला ने कुदाल से हमला कर दिया. महिला ने गर्दन और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसके पति की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में घटी.

    मृतक के परिजनों के अनुसार 2018 में पप्पू की शादी गायत्री से हुई थी. विवाह के बाद से ही महिला का ससुराल के लोगों के साथ विवाद चल रहा था. सास और ननद से वह अक्सर झगड़ा करती थी. पति के साथ भी उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे. महिला पिछले कुछ दिनों से घर में विवाद कर रही थी. उसे समझाने के लिए पप्पू कोलकाता से आया था. रात का खाना खाकर घर के सभी लोग सोने चले गए. पप्पू भी पत्नी के साथ छत पर सोने चला गया.परिजनों के अनुसार देर रात पप्पू के चीखने की आवाज आई. आवाज सुन घर के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि पप्पू का चेहरा कटा हुआ था. उसके गर्दन से तेजी से खून निकल रहा था. पास में ही गायत्री कुदाल लिए खड़ी थी. घर के लोगों ने पकड़ना चाहा तो गायत्री ने उनपर भी हमला कर दिया. इस दौरान पप्पू की चाची की अंगुली कट गई.

    पति की हत्या के बाद गायत्री ने भागने की कोशिश की. गांव के लोगों की मदद से उसे पकड़ा गया.गांव के लोगों ने गायत्री को बांधकर रखा और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान अधिक खून बहने से पप्पू की मौत हो गई. सूचना मिलने पर आई सहाजितपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और गायत्री को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पप्पू के पिता शत्रुघ्न राय ने अपनी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद कर लिया है.

    शत्रुघ्न राय ने बताया कि इसुआपुर थानाक्षेत्र के सिसवा निवासी दारोगा राय की बेटी गायत्री से 2018 में पप्पू की शादी हुई थी. शादी के बाद तीन महीने तक सबकुछ सामान्य था. बाद में बहू घर के सदस्यों के साथ झगड़ने लगी. वह सास और ननद की बातों का अक्सर विरोध करती थी. पति के साथ भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे. इसकी जानकारी गायत्री के मायके वालों को भी दी गई थी, लेकिन उनलोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया. वह एक सप्ताह से घर में कलह कर रही थी. मैंने इसकी जानकारी बेटे को दी थी.

    बेटा सोमवार को ही घर लौटा था.हत्या की आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि पति और सास उसे प्रताड़ित कर रहे थे. पति उसके साथ नहीं रह रहा था. दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि मृतक पति उसे छोड़कर कोलकाता में ही दूसरी शादी रचाने वाला था. शादी के लिए उसने एक लड़की देख भी ली थी. पति द्वारा दूसरी शादी रचाने की बात से महिला भड़क गई थी. हालांकि दूसरी शादी की बात को घरवाले गलत बता रहे हैं. पुलिस ने गायत्री को जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक ऑफ इंडिया की महिला कर्मी ने पंखे से लटककर दी जान, 3 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article ACB की टीम ने 5000 रुपये घुस लेते रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.