Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध
    देश

    व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रूस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने मंगलवार को ऐलान किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों को पहले टैरिफ के रूप में जाना जा रहा था। ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लागू करने का फैसला किया है, जिसमें 25% रेसीप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर 25% पैनल्टी शामिल है। रेसीप्रोकल टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है, जबकि पैनल्टी 27 अगस्त से प्रभावी होगी। लीविट ने बताया कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस पर अप्रत्यक्ष दबाव डालकर यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए मजबूर करना है।

    ट्रम्प-जेलेंस्की मुलाकात

    सोमवार देर रात (भारतीय समयानुसार) ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रम्प ने इस बातचीत को सफल करार दिया, जबकि जेलेंस्की ने इसे अपनी अब तक की सबसे अच्छी चर्चा बताया। हालांकि, इस दौरान रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर कोई सहमति नहीं बन सकी। ट्रम्प ने कहा कि अभी सीजफायर संभव नहीं है।

    बैठक में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। इस दौरान ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 40 मिनट तक फोन पर बात की। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अगले 15 दिनों में सीधी बातचीत का समर्थन किया। जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूक्रेन, यूरोपीय देशों के सहयोग से 90 अरब डॉलर (लगभग 8 लाख करोड़ रुपये) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा। इस बैठक में ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस समेत छह यूरोपीय देशों के नेता भी शामिल थे।

    ट्रम्प-पुतिन की अलास्का में 3 घंटे की बैठक

    पिछले हफ्ते 15 अगस्त को ट्रम्प और पुतिन ने अलास्का में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने 12 मिनट की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया। ट्रम्प ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया और कहा कि कई बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ। उन्होंने इस बैठक को 10 में से 10 अंक दिए। पुतिन ने अगली मुलाकात मॉस्को में करने का प्रस्ताव रखा।

    पुतिन का 10 साल बाद अमेरिका दौरा

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका का दौरा किया था।

    रूस-यूक्रेन विवाद : क्षेत्रीय दावों पर तनाव

    रूस ने यूक्रेन के 20% हिस्से (लगभग 1,14,500 वर्ग किलोमीटर) पर कब्जा कर रखा है, जिसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिजिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। रूस इन क्षेत्रों को अपनी सामरिक और ऐतिहासिक धरोहर मानता है और इन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपनी एक इंच जमीन भी रूस को नहीं देगा। उनका मानना है कि पीछे हटने से देश की संप्रभुता और सुरक्षा कमजोर होगी, साथ ही रूस को भविष्य में और हमले करने का मौका मिल सकता है। जेलेंस्की बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यूक्रेन का दूसरा बंटवारा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।

    Also Read : झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

    a strategy to put pressure on Russia America imposed economic sanctions on India White House's big statement: impose sanctions on India to end Russia-Ukraine war अमेरिका ने भारत पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध रूस पर दबाव बनाने की रणनीति व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी
    Next Article भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.