Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized» झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट
    Uncategorized

     झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
     झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में तेज धूप और तपिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 25 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने लगेंगे और मौसम धीरे-धीरे करवट लेगा।

    पिछले 24 घंटों की बात करें तो पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में 43.5 डिग्री और जमशेदपुर में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी रांची में भी पारा 40 डिग्री के करीब रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा और लोगों की दिनचर्या पर असर साफ देखने को मिला।

    5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 25 से 30 अप्रैल तक झारखंड में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 25 अप्रैल से उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके बाद 26 से 28 अप्रैल के बीच संताल परगना और मध्य झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार तेज रह सकती है और कई जगहों पर तेज आंधी देखने को मिल सकती है।

    29 और 30 अप्रैल को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

    हालांकि इस मौसम बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और वज्रपात को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

    Also Read : रिम्स अस्पताल के वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, पंखे नहीं चलने से बढ़ी दिक्कत

    Current News Jharkhand mausam Johar Live Latest news Mausam news Today's News Weather weather news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स अस्पताल के वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, पंखे नहीं चलने से बढ़ी दिक्कत
    Next Article ED अधिकारियों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.