Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली को पानी दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी ने शुरू किया ‘जल सत्याग्रह’
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली को पानी दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी ने शुरू किया ‘जल सत्याग्रह’

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2024Updated:June 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार दोपहर जंगपुरा के भोगल इलाके में शुरू हो गया. अनशन पर बैठने से पहले वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं और सुनीता केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह के साथ राजघाट गईं. राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और अनशन पर बैठने के लिए भोगल के लिए रवाना हो गईं.

    आतिशी ने दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों ही दिल्ली के लोगों को पानी के लिए तरसा रही हैं. जनता मदद के लिए रो रही है और हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है. इसलिए अब अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जा रहा है.

    आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को उनके हिस्से का पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया. फिर भी हरियाणा ने पानी नहीं दिया, इसलिए अब हमें मजबूरन जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सिखाया है कि सत्य की लड़ाई लड़ने के लिए सत्याग्रह ही अंतिम उपाय है. “मैं सत्याग्रह के जरिए दिल्ली के 28 लाख लोगों के लिए यह लड़ाई लड़ूंगी.” आतिशी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को 613 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी मिलना चाहिए, लेकिन हरियाणा सिर्फ 513 एमजीडी पानी दे रहा है. हरियाणा से दिल्ली को रोजाना 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा है. इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और 28 लाख से ज्यादा लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल पा रहा है. जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के 28 लाख लोगों का हक का पानी नहीं देती, मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. इस लू से दिल्लीवासी परेशान हैं. ऐसे में ज्यादा पानी की जरूरत है. दिल्ली की कुल जलापूर्ति 1005 मिलियन गैलन प्रतिदिन है. इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से आता है. लेकिन हरियाणा पिछले कुछ दिनों से सिर्फ 513 एमजीडी पानी दे रहा है. यानी दिल्ली को रोजाना 100 मिलियन गैलन कम पानी मिल रहा है. इसके कारण दिल्ली के 28 लाख से अधिक लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल पा रहा है.

    आतिशी ने कहा, “अब मेरे पास दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. हर संभव प्रयास करने के बाद भी मैं दिल्ली के लोगों को पानी नहीं दे पाई हूं और मैं उनकी पीड़ा और नहीं देख सकती. इसलिए मैं 21 जून से दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रही हूं.”

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम : बाढ़ से अबतक 36 लोगों की मौत, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    Next Article रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने चलती कार में घटना को दिया अंजाम

    Related Posts

    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.