Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»वार्नर-फिंच के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली बार 10 विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    वार्नर-फिंच के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली बार 10 विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई। ओपनरों डेविड वार्नर (नाबाद 128) और आरोन फिंच (नाबाद 110) के जबरदस्त शतकों तथा उनके बीच 258 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में मंगलवार को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

    विश्व क्रिकेट की दो दिग्गज टीमों की टक्कर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खेल के हर विभाग में पछाड़ दिया और अपने एकदिवसीय इतिहास में भारत के खिलाफ पहली बार 10 विकेट से जीत हासिल की। भारत ने हालांकि 49.1 ओवर में 255 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने इसे बौना साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 258 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
    शानदार फॉर्म में खेल रहे राहुल ने 61 गेंदों पर 47 रन में चार चौके लगाए। राहुल को लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन अगर ने अपना शिकार बनाया। शिखर ने अपना 28वां अर्धशतक बनाया। शिखर ने 91 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाये। शिखर को पैट कमिंस ने आउट किया।
    कप्तान विराट 14 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर लेग स्पिनर एडम जम्पा को रिटर्न कैच थमा बैठे। अय्यर चार रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। पंत और जडेजा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन केन रिचर्डसन ने जडेजा को और कमिंस ने पंत को आउट कर दिया। जडेजा ने 32 गेंदों पर 25 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।
    टी-20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले शार्दुल ठाकुर 10 गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत का आठवां विकेट 229 रन पर गिरा। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने नौंवें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया।
    शमी ने 15 गेंदों में एक चौके के सहारे 10 और कुलदीप ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से महत्वपूर्ण 17 रन बनाये। कुलदीप रन आउट हुए और शमी को रिचर्डसन ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने 56 रन पर तीन विकेट, कमिंस ने 44 रन पर दो विकेट, रिचर्डसन ने 43 रन पर दो विकेट, जम्पा ने 53 रन पर एक विकेट और अगर ने 56 रन पर एक विकेट लिया।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआप ने जारी की दिल्ली चुनाव के सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची, विधायक एनडी शर्मा ने टिकट बेचने का आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी
    Next Article बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्‍या पांडे ने रीक्रिएट किया डीडीएलजे मोमेंट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.