Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नशे में धुत पुलिस के जवान का वीडियो वायरल, निलंबित किया गया
    झारखंड

    नशे में धुत पुलिस के जवान का वीडियो वायरल, निलंबित किया गया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: शहर के अति व्यस्ततम रणधीर वर्मा चौक पर पुलिस का एक जवान शराब के नशे में धुत दिखा. उसके ऊपर नशा इस कदर हावी था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. वह खड़े होने की कोशिश करता और फिर गिर पड़ता. यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई थी. किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. फिर क्या था ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है.

    vidh

    दरअसल, जिला पुलिस मुख्यालय से दो सौ कदम की दूरी पर रणधीर वर्मा चौक है. यहां पर झारखंड पुलिस का जवान विश्वनाथ राम नशे की हालत में देखा गया. उसने ड्यूटी के दौरान ही शराब पी रखी थी. करीब आधे घंटे तक जवान सड़क किनारे टल्ली होकर पड़ा रहा. लेकिन, इस दौरान कोई पुलिसवाला उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा. बाद में लोगों ने ही नशे में धुत जवान को टोटो पर सवार कर पुलिस लाइन भेजा.

    जवान को किया गया निलंबित
    वहीं, धनबाद पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर दीपक कुमार ने बताया कि जवान विश्वनाथ राम की तैनाती बरवड्डा के आईओएनएस डिजिटल स्थित एग्जामिनेशन सेंटर पर की गई थी. ड्यूटी के दौरान जवान रणधीर वर्मा चौक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. हालांकि, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल, एसपी संजीव सिंह के आदेश पर जवान को निलंबित कर दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े कोयला व्यापारी की हत्या, गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर ने ली जिम्मेदारी
    Next Article RIMS को जल्द मिलेंगे 21 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.