Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क, फूंका पुतला
    झारखंड

    जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क, फूंका पुतला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भदानीनगर मतकमा चौक चिकोर से कोड़ी तक जर्जर सड़क निर्माण में देरी के विरोध में ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया. इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और विधायक अंबा प्रसाद, सांसद जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. वहीं रोड को जाम कर दिया. लोगों ने बताया कि मतकमा चौक से ग्राम पाली तक सड़क में इतने गड्ढे हैं कि लोग गिनती भूल जाएंगे.

    इस रोड से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता हैं, जिसमें हजारों छात्र भी शामिल है. वे परेशानियों को झेलते हुए स्कूल जाते है. कई बार लोग रोड पर इन गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल भी हो रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यहां रोड निर्माण की बात सुनने को मिली. लेकिन सड़क निर्माण कार्य आजतक नहीं हुआ. मामले की जानकारी मिलने के बाद पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता पहुंचे और वार्ता के बाद जाम हटाया गया.

    बीडीओ ने दिया आश्वासन

    सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे पतरातू बीडीओ मनोज गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए सड़क पर वाटर लॉगिंग की समस्या को दूर किया जाएगा. वहीं गड्ढों में मोरम भरकर चलने योग्य बना दिया जाएगा. यह कार्य रविवार सुबह से शुरू कर दिया जाएगा. बीडीओ से यह आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम हटा दिया.

     

     

    anger erupted angry villagers Bhadani Nagar burnt effigy Chikor to Kodi construction Demonstration dilapidated road jammed road Johar Live Matkama Chowk Protest Ramgarh villagers आक्रोशित ग्रामीण गुस्सा फूटा ग्रामीण चिकोर से कोड़ी जर्जर सड़क जाम की सड़क जोहार लाइव निर्माण प्रदर्शन फूंका पुतला भदानीनगर मतकमा चौक रामगढ़ विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैंबर चुनाव कल, बिरसा मुंडा स्टेडियम में तैयारी पूरी
    Next Article अदाणी फाउंडेशन ने टीबी मरीजों को दिया पोषण किट, ठीक होने में करेगा मदद

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.