Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘रामायण’ से आउट हुए विक्रांत मैसी, मेघनाद के रोल में इस अभिनेता की हुई एंट्री…देखें
    मनोरंजन

    ‘रामायण’ से आउट हुए विक्रांत मैसी, मेघनाद के रोल में इस अभिनेता की हुई एंट्री…देखें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राघव जुयाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘डांस प्लस’ से पहचान बनाने वाले राघव जुयाल ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाले राघव अब धीरे-धीरे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं। बीते साल आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

    राघव जुयाल ने मारी बड़ी छलांग

    अब राघव जुयाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव को उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ मिल गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में राघव की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

    मेघनाद (इंद्रजीत) के रोल में दिखेंगे राघव

    वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राघव जुयाल फिल्म ‘रामायण’ में लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) का किरदार निभाते नजर आएंगे। मेघनाद रावण के सबसे बड़े बेटे होते हैं और ‘रामायण’ की कहानी में उनका रोल काफी अहम माना जाता है। राघव का यह किरदार ‘रामायण पार्ट 2’ में दिखाई देगा, जो दिवाली 2027 पर रिलीज होने वाली है।

    पहले विक्रांत मैसी को मिला था ऑफर

    कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेघनाद के किरदार के लिए मेकर्स ने सबसे पहले विक्रांत मैसी से संपर्क किया था। हालांकि किसी वजह से बात नहीं बन पाई और वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। इसके बाद यह अहम रोल राघव जुयाल को ऑफर किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इंजरी से पूरी तरह उबरने के बाद राघव अपनी शूटिंग शुरू करेंगे।

    स्टारकास्ट भी है दमदार

    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट और भव्य स्केल के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

    Also Read : गिरिडीह: कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निष्कासित…जानें

    Bollywood News Entertainment raghav juyal Ramayan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में साइबर अपराध पर कसेगा जोरदार शिकंजा, पुलिस ने बनाई “जॉइंट टास्क फोर्स”
    Next Article एक छोटी सी आदत और अंडे रहेंगे ज्यादा दिन तक फ्रेश… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.