Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई
    ट्रेंडिंग

    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2025No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनोज कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को आज, शनिवार को दोपहर 12 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार काफी गमगीन माहौल में विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

    ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार अब पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। यह सम्मान न केवल उनके सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए था, बल्कि उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका सिनेमा, आदर्श और व्यक्तित्व हमेशा भारतीय सिनेप्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगा।

    मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने दिवंगत पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंची। अंतिम संस्कार के मौके पर शशि गोस्वामी बेहद भावुक नजर आईं और अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई दी। मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और पूरे माहौल में गहरा शोक व्याप्त था। गौरतलब है कि अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि मनोज कुमार पिछले 2-3 हफ्तों से बीमार थे और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह 3:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    अमिताभ समेत फिल्म जगत की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन के साथ दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे। बच्चन परिवार ने मनोज कुमार के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दोनों काफी भावुक नजर आए और पूरे माहौल में शोक और सम्मान की भावना साफ झलक रही थी। मनोज कुमार के दाह संस्कार में बॉलीवुड से जुड़े कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनु मालिक, राज मुराद, प्रेम चोपड़ा, बिंदु दारा सिंह, जायद खान, सलीम खान अपने बेटे अरबाज खान के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए उपस्थित रहे। पूरे माहौल में गम और सम्मान की भावना साफ झलक रही थी। अभिनेता राजपाल यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वह भारत के विश्व कला रत्न हैं, वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हमारे बॉलीवुड के एक रत्न हैं और हमेशा रत्न ही रहेंगे।”

    अभिनेता प्रेम चोपड़ा व्यक्त की संवेदना

    मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने यादें साझा करते हुए कहा, “मैं शुरू से ही उनके साथ था। हम ‘शहीद’ में साथ थे, जो उन हिट फिल्मों में से एक है… हमने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वह जब भी फिल्म बनाते थे, तो कभी भी समझौता नहीं करते थे। वह अपने काम को लेकर बेहद समर्पित और सच्चे थे।” प्रेम चोपड़ा की ये बातें मनोज कुमार के प्रति उनकी गहरी भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान को दर्शाती हैं।

    संगीतकार अनु मलिक ने व्यक्त की संवेदना

    भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर संगीतकार और गायक अनु मलिक ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए कहा, “उन्होंने जो भी फिल्में बनाई हैं, वह समाज और देश के हित के लिए बनाई हैं। ऐसे लोग इस दुनिया में बार-बार नहीं आते। हमें मनोज कुमार की फिल्मों, उनके गानों और उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं बहुत भावुक हूं, हर किसी की तरह… पूरा देश बहुत भावुक है कि एक ऐसा कलाकार चला गया जो इस दुनिया में कभी वापस नहीं आ सकता।” उनकी यह प्रतिक्रिया साफ दर्शाती है कि मनोज कुमार न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिलों में खास जगह बना गए।

    बिंदु दारा सिंह ने दी अंतिम विदाई

    अभिनेता बिंदु दारा सिंह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा, “हम सभी यहां आए हैं, उनका परिवार हमारे बहुत करीब है। वह चले गए हैं, लेकिन वह हमेशा जीवित रहेंगे। वह एक महान व्यक्ति थे और हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है, और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।”

    संस्कार में शामिल हुए अभिनेता और निर्माता जायद खान

    मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिनेता और निर्माता जायद खान ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, “वह हमारे देश के पहले लीडिंग मैन, सुपरस्टारों में से एक थे। उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो सिखाती है कि एक इंसान को कैसा होना चाहिए और कठिन परिस्थितियों में खुद को किस तरह संभालना चाहिए। उनके जैसा स्टार होना भारत की भावना को मूर्त रूप देना है। और मुझे लगता है कि उन्होंने यह बखूबी किया।”

    यादगार फिल्मों

    मनोज कुमार की यादगार फिल्मों की बात करें, तो उनमें ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी।

    कम ही लोग जानते हैं कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था और उनका जन्म 1937 में हुआ था। उन्होंने जिस तरह से देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में काम किया, उसे देखते हुए उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ का नाम दिया गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, पूरा देश शोक में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया है।

    Also Read : PM मोदी को श्रीलंका ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘मित्र विभूषण’ से किया सम्मानित

    Bharat Kumar Bollywood legend contribution to cinema cremation film enthusiasts Film Industry final farewell Hindi cinema Ideals Indian Cinema legendary actor Manoj Kumar mournful atmosphere mumbai Panchatatva patriotic films Pavan Hans cremation ground Personality social concerns State Honor Ville Parle अंतिम विदाई अंतिम संस्कार आदर्श गमगीन माहौल दिग्गज अभिनेता देशभक्ति फिल्में पंचतत्व पवन हंस श्मशान घाट फिल्म उद्योग बॉलीवुड भारत कुमार भारतीय सिनेमा मनोज कुमार मुंबई राजकीय सम्मान विले पार्ले व्यक्तित्व सामाजिक सरोकार सिनेप्रेमी सिनेमा में योगदान हिंदी सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी को श्रीलंका ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘मित्र विभूषण’ से किया सम्मानित
    Next Article आजसू नेता राबुल अंसारी ने छोड़ी पार्टी, बोले…

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.