Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार का आमेर महल में हुआ जोरदार पारंपरिक स्वागत
    ट्रेंडिंग

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार का आमेर महल में हुआ जोरदार पारंपरिक स्वागत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jaipur : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस अपने चार दिवसीय भारत दौरे के तहत मंगलवार को अपने परिवार के साथ जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचे। हाथी स्टैंड से खुली जिप्सी के माध्यम से उन्हें महल तक ले जाया गया। रास्ते में उन्होंने मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग की झलक भी जिप्सी से देखी।

    महल के जलेब चौक में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत किया गया। दो सजावटी हथिनियां- पुष्पा और चंदा स्वागत के लिए विशेष रूप से सजी थीं। पुष्पा ने उन्हें प्रतीकात्मक आशीर्वाद दिया, जबकि चंदा ने फूलों की माला पहनाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी वेंस और उनके परिवार का स्वागत किया। महावत बल्लू खान ने बताया कि दोनों हथिनियों को 350 वर्ष पुराने पारंपरिक गहनों से सजाया गया था, जिनमें कंठा और पायजेब प्रमुख हैं।

    राजस्थानी लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा। वेंस अपने परिवार के साथ आमेर महल की विस्तृत सैर कर रहे हैं। इसके बाद वे पन्ना मीना कुंड और अनोखी म्यूजियम भी देखेंगे। सुबह 11:30 बजे तक आमेर दौरा सम्पन्न हो जायेगा। दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैँ। बड़ी चौपड़ और चौड़ा रास्ता सहित कई प्रमुख बाजार अस्थायी रूप से बंद रहे। करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी, आईपीएस और आरपीएस अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी सक्रिय हैं। दोपहर में वेंस रामबाग पैलेस लौटेंगे, जहाँ अपने परिवार के साथ राजस्थानी व्यंजनों का लंच करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अमेरिकी बिजनेस समिट में शामिल होंगे, जहां वे उद्बोधन भी देंगे। बाद में वेंस की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात प्रस्तावित है। शाम को वे अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।

    गौरतलब है कि जेडी वेंस सोमवार रात करीब 10 बजे जयपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस, और बच्चे इवान, विवेक तथा मीराबेल भी हैं। इससे पहले वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर चुके हैं।

    Also Read : BREAKING : रांची के हरिओम टावर समेत कई ठिकानों पर ED की रेड

    Amer Fort Elephant Stand family trip historical site India visit Jaipur Jaipur tourism James David Vance JD Vance Kesar Kyari Garden Maotha Lake open jeep Rajasthani heritage Tourism U.S. delegation U.S. Vice President अमेरिकी उपराष्ट्रपति अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आमेर महल ऐतिहासिक स्थल केसर क्यारी बाग खुली जिप्सी जयपुर जयपुर पर्यटन जेडी वेंस जेम्स डेविड वेंस पर्यटन पारिवारिक यात्रा भारत दौरा मावठा सरोवर राजस्थानी विरासत हाथी स्टैंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की व्यवस्था हो रही है भीतर से खोखली : बाबूलाल मरांडी
    Next Article बोकारो फारेस्ट विभाग के कार्यालय में कई कागजातों को खंगाल रही ED

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.