Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना की दुर्दशा पर सरकार को कटघरे में किया खड़ा
    बिहार

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना की दुर्दशा पर सरकार को कटघरे में किया खड़ा

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    दरभंगा :। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात को लेकर लोगों को हुई पीड़ा के लिए बिहार के अपने ही एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस भयंकर त्रासदी से पटना के लोगों को जो पीड़ा हुई है, इसके लिए जो लोग भी सरकार में हैं, समान-समान रूप से जिम्मेदार हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई इस गफलत में न रहे कि यहां जदयू या बीजेपी की सरकार है। बिहार में एक गठबंधन की सरकार है। इसलिए जिम्मेदारी भी संयुक्त बनती है। गुरुवार की देर शाम को दरभंगा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पटना शहर में गंगा का पानी घुसता तो प्राकृतिक आपदा समझा जाता, जैसा कि 1975-76 के काल में हुआ था। लेकिन इस बार बारिश का पानी हैजिसके कारण पटना में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए और इस प्रशासनिक चूक के कारण पटना की लाखों जनता को कष्ट हुआ। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा है कि इसके लिए दोषी लोगों को सार्वजनिक किया जाए कि आखिर राजधानी पटना में ऐसे हालात क्यों पैदा हुआ? राज्य सरकार द्वारा रामलीला पर रोक लगाए जाने पर उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि रामलीला राम के चरित्र को प्रदर्शित करता है, जो कि समाज व आम लोगों के लिए अनुकरणीय है। इससे समाज को अच्छा संदेश जाता है। फिर भी पता नही क्यों राज्य सरकार इस पर रोक लगा दिया? सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी गरीबी के लिए लड़ना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यवश वो आतंकवाद को पैदा कर उन्हें पनाह दे रहा है। पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान इस बात को अपने जेहन में बिठा लें, कोई भूल हुई तो इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ सकता है। तत्पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर मे आयोजित दुर्गा पूजा के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम शामिल हुए। जहां उन्होंने सर्वप्रथम माता के दर्शन किये एवं संध्या आरती मे भाग लेने के पश्चात फलाहार भी किया। पूजा समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी ने गिरीराज सिंह को पाग एवं चुंदरी देकर सम्मानित किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने आंगतुक अतिथियों का स्वागत किया।

    इस अवसर सिंह ने समस्त जिलावासियो को दुर्गा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष नवरात्र मे पूजा समिति के पंडाल मे दर्शन कर फलाहार करता हूँ। उन्होंने इफ्तार पार्टी की जगह फलाहार कार्यक्रम करने पर बल दिया।
    इस अवसर पर स्थानीय सासंद गोपालजी ठाकुर, जाले विधायक जीवेश मिश्र,भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, प्रोफेसर अजीत चौधरी, प्रोफेसर सत्यप्रकाश झा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article मध्यप्रदेश का हाईप्रोफाईल हनीट्रैप मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जांच में गड़बड़ी की आशंका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    Latest Posts

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.