Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शादी समारोह में जा रहे दो युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फिर…
    बिहार

    शादी समारोह में जा रहे दो युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamui : जमुई जिले में आज यानी बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेतरह जख्मी हो गया. घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र के सिमुलतला-चकाई मुख्य सड़क मार्ग की है. यह हादसा घोटारी जंगल के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मृतक की शिनाख्त नागवे गांव निवासी बालेश्वर यादव के बेटे सोनू यादव (26 वर्षीय) के तौर पर की गई है. वहीं जख्मी युवक की पहचान सतिघाट निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है. जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक नागवे गांव से चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अमाडांड गांव एक शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान घोटारी जंगल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार बेतरह जख्मी हो गया.

    घटना की सूचना पर सिमुलतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है. सिमुलतला थानेदार ने बताया कि यह हादसा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

    Also Read : पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हुए BSF के जवान पूर्णव कुमार

    Also Read : तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, “कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं”

    Also Read : राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

    Also Read : Q4 नतीजों के बाद टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

    Baleshwar Yadav Bihar Accident bike accident Chakai Gaurav Kumar Ghotari jungle injured youth Jamui Jamui district news Jhajha hospital Road Accident Satighat Simultala Simultala police station Sonu Yadav tragic incident Wedding Ceremony youth death गौरव कुमार घायल युवक घोटारी जंगल चकाई जमुई जमुई जिला समाचार झाझा अस्पताल दर्दनाक दुर्घटना बाइक दुर्घटना बालेश्वर यादव बिहार हादसा युवक की मौत शादी समारोह सड़क हादसा सतिघाट सिमुलतला सिमुलतला थाना सोनू यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
    Next Article झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.