बिहार : वैशाली में 20 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस रामाशीष चौक के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही दो लोगों ने फरार होने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उक्त दोनों लोगों के थैला से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रूपया है।

सूत्रो ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनु कुमार और राकेश कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।