Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज
    ट्रेंडिंग

    गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : बिहार की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के दो विधायक गया में आयोजित PM मोदी की जनसभा में BJP के मंच पर नजर आये। जो विधायक मंच पर दिखे, उनमें नवादा सदर एमएलए विभा देवी और रजौली एमएलए प्रकाश वीर शामिल हैं। मंच पर दिखने के बाद इन दोनों विधायकों की RJD  छोड़कर BJP में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। 

    क्यों हुई नाराजगी :

    सूत्रों के अनुसार दोनों विधायकों की नाराजगी की वजह लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर थी। RJD  ने नवादा से राजबल्लभ यादव के भाई विनोद यादव को टिकट न देकर श्रवण कुशवाहा को चुना था। इससे नाराज विनोद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसमें विभा देवी और प्रकाश वीर ने उनका साथ दिया। इसके बाद RJD  नेतृत्व, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, राजबल्लभ परिवार से नाराज हो गए। दोनों विधायकों को डर था कि आगामी चुनावों में पार्टी टिकट वितरण में नए समीकरण अपना सकती है, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है।

    विभा देवी और राजबल्लभ का प्रभाव

    विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं और नवादा में उनका मजबूत प्रभाव है। हाल ही में राजबल्लभ एक चर्चित मामले में पटना हाईकोर्ट से बरी हुए हैं, जिसने उनके परिवार को फिर से सक्रिय राजनीति में ला दिया है। अगर विभा BJP में शामिल होती हैं, तो यह RJD  और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा।

    प्रकाश वीर की रणनीति

    रजौली के विधायक प्रकाश वीर भी अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वे RJD  नेतृत्व से संवाद की कमी और स्थानीय नेताओं की अनदेखी से नाराज थे। BJP के मंच पर उनकी मौजूदगी संकेत देती है कि वे अगले चुनाव में एनडीए के साथ जा सकते हैं।

    BJP की रणनीति

    BJP आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रही है। पीएम मोदी की गया यात्रा को इस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका मकसद महागठबंधन को कमजोर करना है।

    आगे क्या :

    हालांकि विभा देवी और प्रकाश वीर ने अभी RJD  से औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन BJP के मंच पर उनकी मौजूदगी साफ संकेत देती है। जल्द ही उनके BJP में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो नवादा और रजौली में महागठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

    Also Read : खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… जानें डिटेल्स

    MLA from Nawada Sadar MLA from Rajauli Prakash Veer RJD के दो विधायक पीएम मोदी के मंच पर speculations of them leaving the party intensify Two RJD MLAs on PM Modi's stage Two RJD MLAs were seen on PM Modi's stage in Gayaji Vibha Devi गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक नवादा सदर की विधायक विभा देवी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज रजौली के विधायक प्रकाश वीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेहत का खजाना है किशमिश, रोजाना खाने से मिलते हैं कई फायदे… जानें
    Next Article बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    Latest Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.