Samastipur : बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर बड़ी पहल होने जा रही है। समस्तीपुर जिले से होकर दो मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इन दोनों परियोजनाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर और पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का 62 किलोमीटर लंबा हिस्सा समस्तीपुर से होकर गुजरेगा। इन परियोजनाओं से जिले के 117 गांव प्रभावित होंगे और ग्रामीण इलाकों में विकास की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला भू-अर्जन विभाग ने दोनों एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इसका गजट प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरेगा, जबकि पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे आठ प्रखंडों को जोड़ेगा। इन मार्गों के बनने से आवागमन आसान होगा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अब प्रभावित लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Also Read : धनबाद के टुंडी में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, घर हुआ क्षतिग्रस्त
Also Read : रिश्वतखोर नाजिर चढ़ा निगरानी के हत्थे


