Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»1500 रुपए उधार के लेन देन में एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    1500 रुपए उधार के लेन देन में एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: महज 1500 रुपए के लिए एक दिव्यांग की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी गई. मामला दुमका थाना क्षेत्र का है, जहां पुगू खोपाटोली निवासी एक पैर से दिव्यांग बिंदेश्वर उरांव को मंगलवार की रात शहर के बीच बड़ाईक मोहल्ला में अपराधियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाके में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने घायल दिव्यांग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शहर के बीच दिव्यांग के साथ मारपीट कर हत्या की घटना चर्चा का विषय है. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों के अनुसार हाथी पांव के कारण बिंदेश्वर चल फिर नहीं पा रहा था, जिस कारण छह माह पहले मिशन बदलाव के सदस्यों के सहयोग से उसके एक पैर को कटवा दिया गया था.

    जिसके बाद बैशाखी लेकर वह इधर-उधर मांग कर खाता था. मृतक के पिता जिदन उरांव के बयान पर गुमला पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बुधवार की दोपहर में पुलिस ने घटना स्थल से खून लगा बांस का फराठी बरामद किया है. मामले को लेकर एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान 1500 रुपए उधार के लेनदेन में मारपीट करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में अंबेदकर नगर के पंकज राम और बड़ाईक मोहल्ला के रोहित सिंह को जेल भेज दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरिहरगंज में जमीन कारोबारी की हत्या, आक्रोशित लोगों किया सड़क जाम
    Next Article बंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.