Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पश्चिम बंगाल के फरक्का में बुधवार को हुई दो करोड़ की बैंक लूट के मामले में झारखंड का एक गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह के तीन सदस्यों को बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक फरक्का में एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की घटना को आठ-नौ युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था। बता दें कि बुधवार को अपराह्न् डेढ़ बजे चार बाइक पर आये आठ-नौ लोग हथियार लहराते बैंक में घुसे। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लेकर दो करोड़ रुपये लूटे और बाइक से अलग-अलग दिशाओं में भाग गये।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। झारखंड के बड़हरवा की ओर भाग रहे तीन अपराधियों को बंगाल पुलिस ने घोरायपाड़ा नामक जगह पर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच कई राउंड की गोलीबारी हुई। इनके पास से लूटी हुई राशि का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया गया।

    पकड़े गये अपराधियों के नाम विश्वजीत राय, अरुण सरकार व प्रभाकर सिकदार बताये गये हैं। झारखंड पुलिस ने बंगाल जाकर तीनों की पहचान की है।

    तीनों राधा नगर थाना क्षेत्र के श्रीधर नौ नंबर कालोनी के रहनेवाले हैं। इससे पूर्व इन तीनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया है। बहरहाल मामले की छानबीन चल रही है।

    बाकी अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक सभी अपराधियों के बारे में सुराग मिल गये हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    Jharkhand news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1500 रुपए उधार के लेन देन में एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आजादी के अमृत महोत्सव पर सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर का रांची में कार्यक्रम सम्पन, जांबाज मोटरसाइकिल सवार टीम ने अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.