Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आजादी के अमृत महोत्सव पर सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर का रांची में कार्यक्रम सम्पन, जांबाज मोटरसाइकिल सवार टीम ने अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए
    झारखंड

    आजादी के अमृत महोत्सव पर सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर का रांची में कार्यक्रम सम्पन, जांबाज मोटरसाइकिल सवार टीम ने अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्यपाल रमेश बैस ने कांके रोड स्थित नई पुलिस लाइन में सीमा सुरक्षा बल के जांबाज टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर करतब प्रदर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की विश्वविख्यात जांबाज मोटरसाइकिल सवार टीम ने रांची नई पुलिस लाइन कांके रोड में अपने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया. सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को इस टीम के अदभुत कारनामों और बहादुरी से रूबरू कराना.

    इसके अलावा आम लोगों के बीच देश प्रेम की भावना जगाना है. कार्यक्रम का प्रारंभ निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, टीम कप्तान द्वारा पोल राइडिंग द्वारा किया गया. जिसमें उन्होंने 16 फीट 5 इंच पोल पर खड़े होकर सभी मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए. इसमें चलती मोटरसाइकिल पर जवान द्वारा हिमालय की आकृति बनाना, शीर्षासन करना, सेल्फी पोज, मछली की आकृति, चेस्ट जंप जैसे करतब से उपस्थित दर्शक रोमांचित हो गए. राज्यपाल रमेश बैस ने निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम की मैदान में आकर सराहना की. इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल मेरू की ब्रास बैंड और जैज बैंड ने विशेष सांस्कृतिक एवं देशभक्त गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी.

    इस कार्यक्रम में डीजीपी पुलिस नीरज सिन्हा, उपायुक्त रांची छवि रंजन, बीएसएफ आईजी परमिंदर बेंज, बीएसएफ डीआईजी सीडी अग्रवाल, बीएसएफ कमांडेंट सत्यवान खांची, बीएसएफ कमांडेंट मुकुंद झा, बीएसएफ सेकेंड-इन-कमांडेंट मनोज कुमार मेहता सहित सेना के पदाधिकारी उच्च अधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. यहां बता दें कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 2018 में इन जांबाजों ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था. इस टीम के प्रदर्शन को देखकर तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अपने आपको रोक नहीं पाए और जांबाज मोटरसाइकिल टीम की बहादुरी की भरपूर प्रशंसा की थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह
    Next Article झारखंड में मौसम ने करवट ली, अगले दो-तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.