Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम
    Uncategorized

    ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने पर सहमति नहीं दी, तो इसके “बहुत गंभीर परिणाम” भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 15 अगस्त को दोनों नेताओं की अहम मुलाकात अलास्का के एंकोरेज शहर में होने जा रही है।

    कैनेडी सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “अगर रूस पीछे नहीं हटा, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। मैं अभी उनके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन तय मानिए, हल्के नहीं होंगे।”

    यह शिखर वार्ता अमेरिका और रूस के बीच बीते चार सालों में पहली आमने-सामने की बैठक होगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा यूक्रेन युद्ध में संभावित युद्धविराम रहेगा। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगर यह बातचीत सकारात्मक रही, तो एक और बैठक जल्द हो सकती है  जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं।

    ट्रंप बोले, “अगर पहली बातचीत ठीक रही तो मैं चाहता हूं कि हम जल्दी दूसरी मीटिंग करें, जिसमें पुतिन और जेलेंस्की दोनों हों। लेकिन अगर मुझे जवाब पसंद नहीं आए, तो दूसरी बैठक का कोई मतलब नहीं रहेगा।”

    ट्रंप का दावा है कि उन्होंने बीते 6 महीनों में पांच युद्धों को रोका है और ईरान की परमाणु ताकत को खत्म कर दिया है। उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा, “ये सब जो हो रहा है, वो बाइडेन का किया-धरा है। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो ये युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।”

    इस बीच, जेलेंस्की अब भी रूस की मंशा को लेकर संदेह में हैं। उन्होंने युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर ट्रंप से पूरी जानकारी मांगी है। वहीं क्रेमलिन की ओर से युद्ध रोकने के लिए सख्त शर्तें रखी गई हैं  जैसे कि यूक्रेन को दी जा रही विदेशी सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी को पूरी तरह बंद करना।

    फिलहाल, दोनों पक्षों में ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों को 30 दिनों तक रोकने और काला सागर क्षेत्र में शांति के लिए बातचीत की सहमति बन गई है। अब देखना ये है कि 15 अगस्त की यह बैठक युद्ध रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम आगे बढ़ा पाती है या नहीं।

     

    15 August Meeting Anchorage Summit Biden Administration Donald Trump geopolitics Russia Sanctions Russia-Ukraine conflict Trump Putin Meeting Trump Warning Ukraine Ceasefire Ukraine Peace Talks Ukraine war US Russia Relations Vladimir Putin World news Zelensky
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना पुलिस की कड़ी कार्रवाई : 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया
    Next Article उत्तरी भारत में मृत जन्म की दर चिंताजनक, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.