पढ़ाई से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने पंखे में लटक कर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिमडेगा : पढ़ाई से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। बानो प्रखंड के बानो थाना क्षेत्र के बानो खरिया टोली में 17 वर्षीय लड़की ने दुपट्टे के सहारे पंखे में लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना बुधवार की है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाली लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह पढ़ाई को लेकर हमेशा परेशान रहा करती थी।

रात में खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। सुबह लड़की के कमरे का दरवाजा नहीं हुआ। परिवार के लोगों ने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पिता ने खिड़की से कमरे के अंदर झांक कर देखा। लड़की का शव पंखे से लटकता हुआ दिखा। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा बानो थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बानो थाना प्रभारी के निर्देश पर SI रूपकमल लकड़ा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी मिल रही है कि बच्ची कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी।